{"_id":"5e2c888f8ebc3ec6ea07cec2","slug":"other-kanpur-news-knp540669059","type":"story","status":"publish","title_hn":"हाईवे रहा तीन घंटे जाम, लगी दस किमी लंबी लाइन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हाईवे रहा तीन घंटे जाम, लगी दस किमी लंबी लाइन
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फतेहपुर। कानपुर-प्रयागराज हाईवे सुबह आठ बजे से तीन घंटे जाम रहा। करीब दस किलोमीटर तक वाहनों की लंबी लाइन रही। ट्रकों के बीच चार पहिया वाहन व रोडवेज बसें भी लाइन में खड़ी रहीं। चालकों के साथ यात्री भी परेशान दिखे। वहीं दूसरी ओर शहर के कलक्टरगंज में भी दिन में करीब दो घंटे जाम रहा। यहां आड़ा-तिरछा वाहन खड़ा होने की वजह से जाम लगा।
कानपुर-प्रयागराज हाईवे फोर लेन से सिक्सलेन बनाने का निर्माण कार्य शुरू है। बाईपास के लखनऊ मार्ग पर अंडरपॉस बनने की वजह से एक लेन बंद कर दी गई है। दूसरे लेन से वाहनों को निकाला जा रहा है। माघ की मौनी अमावस्या के बाद शनिवार रात प्रयागराज से वाहनों को छोड़ा गया। ट्रकों के भीड़ की वजह से बाईपास के
निर्माणाधीन अंडरपॉस के पास जाम लगना शुरू हो गया। बाईपास के लखनऊ चौराहा व नउवाबाग तिराहा पर पुलिस पिकेट टीम पहुंची। सुबह आठ बजे से लगे जाम को हटाने के लिए पुलिस टीम दोपहर 12 बजे तक जूझी। तब जाकर वाहनों का आवागमन शुरू हो सका। राहगीरों ने राहत महसूस की। वहीं दूसरी ओर कलक्टरगंज में भी
विज्ञापन
दोपहर में लंबा जाम लगा। वाहनों के बेतरतीब ढंग से खड़े होने की वजह से ऐसा हुआ। छात्र-छात्राओं की जागरुकता रैली के चलते भी जाम लगा।