फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Orai young man stabbed to death with sharp weapon dispute arose during drinking session accused is in custody

Orai: धारदार हथियार से वार कर युवक की हत्या, शराब पीने के दौरान हुआ था विवाद, आरोपी हिरासत में…पूछताछ जारी

Sat, 18 Oct 2025 11:32 AM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उरई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उरई Published by: हिमांशु अवस्थी Updated Sat, 18 Oct 2025 11:32 AM IST
सार

Orai News: गडेरना गांव में शराब पीने के दौरान हुए विवाद में राहुल कुशवाहा ने अपने साथी धर्मेंद्र उर्फ लला की धारदार हथियार से वार कर हत्या कर दी। पुलिस ने आरोपी को हिरासत में ले लिया है, जिसने पूछताछ में अपना जुर्म कबूल कर लिया है।

विज्ञापन
Orai young man stabbed to death with sharp weapon dispute arose during drinking session accused is in custody
घटनास्थल पर जांच करती पुलिस - फोटो : amar ujala

विस्तार

उरई में शराब पीने के दौरान हुए विवाद में साथी ने धारदार हथियार से सिर पर वार कर हत्या कर दी। सुबह जब लोगों ने शव पड़ा देखा, तो खलबली मच गई। सूचना पर पहुंची पुलिस को लोगों ने बताया कि यह गांव के ही युवक के साथ शराब पी रहा था। पुलिस ने उससे पूछताछ की तो पूरा मामला सामने आ गया। पुलिस ने उसे हिरासत में लिया है।

विज्ञापन

रेढ़र थाना क्षेत्र के गडेरना गांव निवासी धर्मेंद्र उर्फ लला (30) का शव गांव के पास रक्तरंजित हालत में पड़ा मिला। सूचना पर सीओ अंबुज यादव थाना पुलिस के साथ मौके पर पहुंचे। ग्रामीणों ने पुलिस को बताया कि गांव का ही राहुल कुशवाहा, मृतक धर्मेंद्र उर्फ लला के भाई नरेंद्र को जयपुर जाने के लिए जालौन छोडने के लिए आया था।

विज्ञापन

आरोपी से पूछताछ जारी
इसके बाद गांव लौटने के बाद राहुल व मृतक धर्मेंद्र ने एक साथ शराब पी। इस पर पुलिस ने राहुल को पकड़ लिया। पूछताछ में युवक ने बताया कि शराब के नशे में धर्मेंद्र से उसका विवाद हो गया था।  इस पर उसने सिर पर धारदार हथियार से हमला कर दिया। जब वह बेहोश हो गया, तो वह उसे छोड़कर मौके से भाग गया। पुलिस ने आरोपी को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed