फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Orai Woman jumps into Yamuna River from new bridge she was on her way to Jhansi for medical treatment

उरई: नए पुल से महिला ने यमुना में लगाई छलांग, इलाज के लिए जा रही थी झांसी, पति बोला- लंबे समय से थी बीमार

Wed, 26 Aug 2026 09:37 AM IST
Himanshu Awasthi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उरई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उरई Published by: Himanshu Awasthi Updated Wed, 26 Aug 2026 09:37 AM IST
सार

Orai News: इटावा के बकेवर निवासी प्रिया अपने पति के साथ इलाज के लिए झांसी जा रही थी। कालपी में नए पुल पर महिला ने अचानक गाड़ी रुकवाकर यमुना नदी में छलांग लगा दी। परिजनों के मुताबिक महिला लंबे समय से बीमार चल रही थी।

विज्ञापन
Orai Woman jumps into Yamuna River from new bridge she was on her way to Jhansi for medical treatment
महिला ने यमुना में लगाई छलांग - फोटो : amar ujala

विस्तार

उरई जिले में कालपी के नए पुल पर बुधवार को उस समय हड़कंप मच गया, जब एक महिला ने फोर व्हीलर रुकवाकर यमुना नदी में छलांग लगा दी। महिला की पहचान प्रिया पत्नी पिंटू निवासी बकेवर, इटावा के रूप में हुई है। बताया गया कि महिला पति के साथ इलाज के लिए झांसी जा रही थी।

विज्ञापन


विज्ञापन



कानपुर देहात सीमा में नए पुल पर पहुंचने के बाद उसने अचानक गाड़ी रुकवाई और नीचे उतरकर यमुना में छलांग लगा दी। पति कुछ समझ पाता, तब तक महिला नदी में कूद चुकी थी। सूचना पर भोगनीपुर पुलिस मौके पर पहुंची और महिला की तलाश शुरू कराई। परिजनों के अनुसार महिला काफी समय से बीमार चल रही थी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed