फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Orai Uproar over obscene dance former village heads son beaten police personnel also assaulted

उरई: नर्तकी से अश्लीलता पर बवाल, पूर्व प्रधान के बेटा को पीटा, पुलिसकर्मियों से भी मारपीट, जानें पूरा मामला

Tue, 27 Oct 2026 09:05 AM IST
Himanshu Awasthi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उरई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उरई Published by: Himanshu Awasthi Updated Tue, 27 Oct 2026 09:05 AM IST
सार

Orai News: कदौरा थाना क्षेत्र के सोंधी गांव में कुआं पूजन कार्यक्रम के दौरान नर्तकी के कमरे में घुसकर अश्लीलता करने पर जमकर बवाल हुआ। आरोप है कि हांसा गांव के पूर्व प्रधान के पुत्र ने नर्तकी के साथ अभद्रता की, जिससे आक्रोशित ग्रामीणों ने उसकी जमकर पिटाई कर दी। मौके पर पहुंची पुलिस के साथ भी ग्रामीणों ने मारपीट की, जिससे करीब दो घंटे तक अफरा-तफरी मची रही। 

विज्ञापन
Orai Uproar over obscene dance former village heads son beaten police personnel also assaulted
कदौरा थाना - फोटो : amar ujala

विस्तार

उरई जिले में कदौरा थाना क्षेत्र के सोंधी गांव में कुआं पूजन कार्यक्रम के दौरान नर्तकी से अश्लीलता करने पर जमकर हंगामा हुआ। आरोप है कि हांसा गांव के पूर्व प्रधान का पुत्र नर्तकी के तैयार होने वाले कमरे में घुस गया और उसके साथ अश्लील हरकतें कीं। इससे आक्रोशित ग्रामीणों ने पूर्व प्रधान के पुत्र की पिटाई कर दी।

विज्ञापन

सूचना पर पहुंची पुलिस के साथ भी ग्रामीणों ने मारपीट की। करीब दो घंटे तक हंगामा चलता रहा। स्थिति संभालने के लिए तीन थानों की पुलिस बुलानी पड़ी। सीओ राजेश कमल ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। जांच के आधार पर आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed