{"_id":"69fed545e1fc50643e0982f8","slug":"orai-overload-brick-laden-tractor-collides-with-motorcycle-youth-dies-due-to-excessive-blood-loss-driver-flees-2026-05-09","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Orai Accident: ओवरलोड ईंटों से भरे ट्रैक्टर ने बाइक को मारी टक्कर, अधिक खून बहने से युवक की मौत, चालक फरार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Orai Accident: ओवरलोड ईंटों से भरे ट्रैक्टर ने बाइक को मारी टक्कर, अधिक खून बहने से युवक की मौत, चालक फरार
Sat, 09 May 2026 12:03 PM IST
Himanshu Awasthi
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उरई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उरई
Published by: Himanshu Awasthi
Updated Sat, 09 May 2026 12:03 PM IST
सार
Orai News: उरई के हदरुख-जगतपुरा मार्ग पर ओवरलोड ईंटों से लदे ट्रैक्टर ने बाइक सवार युवक को रौंद दिया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर फरार चालक की तलाश शुरू कर दी है।
विज्ञापन
मृतक की फाइल फोटो और घटनास्थल पर लगी भीड़
- फोटो : amar ujala
विस्तार
उरई में सिरसाकलार थाना क्षेत्र के ग्राम जगतपुरा अहीर निवासी रणजीत प्रजापति (28) की सड़क हादसे में दर्दनाक मौत हो गई। वह किसी काम से बाइक से जा रहा था। तभी हदरुख-जगतपुरा मुख्य मार्ग पर सामने से आ रहे ओवरलोड ईंटों से भरे ट्रैक्टर-ट्रॉली ने उसकी बाइक में जोरदार टक्कर मार दी।
विज्ञापन
टक्कर इतनी भीषण थी कि रणजीत बाइक समेत सड़क पर जा गिरा और गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। आसपास मौजूद लोगों ने उसे संभालने की कोशिश की, लेकिन अधिक खून बह जाने के कारण उसने मौके पर ही दम तोड़ दिया।
विज्ञापन
फरार चालक की तलाश में जुटी टीम
सूचना पर कुठौंद थाना प्रभारी जगदम्बा दुबे पुलिस टीम के साथ घटनास्थल पर पहुंचे। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। हादसे के बाद ट्रैक्टर-ट्रॉली चालक वाहन छोड़कर मौके से फरार हो गया। पुलिस ने ट्रैक्टर-ट्रॉली को कब्जे में ले लिया है और फरार चालक की तलाश में जुट गई है।