फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jalaun News ›   Orai Fire, Car that came for repair turns into a ball of fire, youth burns to painful death, police is investi

Orai Fire: मरम्मत के लिए आई कार बनी आग का गोला, युवक की जलकर दर्दनाक मौत, CCTV खंगाल रही है पुलिस

Wed, 07 Feb 2024 01:08 PM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उरई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उरई Published by: हिमांशु अवस्थी Updated Wed, 07 Feb 2024 01:08 PM IST
सार

Orai News: कालपी बस स्टैंड में मरम्मत के लिए आई कार में अचानक भीषण आग लग गई। हादसे में एक व्यक्ति की जलकर मौत हो गई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।

विज्ञापन
Orai Fire, Car that came for repair turns into a ball of fire, youth burns to painful death, police is investi
कार धू-धू कर जली - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

उरई में मंगलवार देर रात कालपी बस स्टैंड स्थित नूरी ऑटो पार्ट्स के बाहर कार में अचानक आग लग गई। देखते ही देखते आग ने विकराल रूप धारण कर लिया। हादसे में कार सवार एक युवक की जलकर मौत हो गई। लोगों की सूचना पर पुलिस दमकल कर्मियों के साथ मौके पर पहुंची।

विज्ञापन

कड़ी मशक्कत के बाद दमकल ने आग पर काबू पाया। बताया जा रहा है कि कार मरम्मत के लिए आई थी। मौके पर पहुंची पुलिस ने फोरेंसिक टीम की मदद से मृतक के शिनाख्त का प्रयास किया। हालांकि पहचान नहीं हो सकी, जिसके बाद पुलिस ने शव को पेास्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन

साथ ही कर नंबर के आधार पर उसके मालिक से पता लगाने का प्रयास कर रही है। वहीं, सीओ उरई गिरजाशंकर त्रिपाठी ने बताया कि कार में लगी आग से एक व्यक्ति की जलकर मौत हो गई। यह कार सही होने के लिए आई हुई थी। कार में सवार व्यक्ति की शिनाख्त करने का प्रयास किया जा रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

कार मालिक की जुटाई जा रही है जानकारी
साथ ही कार नंबर के आधार पर उसके मालिक से भी जानकारी ली जा रही है कि कार कब बनने के लिए आई थी।  इतना ही नहीं दुकान में लगे सीसीटीवी कैमरे की भी मदद ली जा रही है, जिससे आग लगने का कारण पता किया जा सके। पुलिस मामले में पोस्टमार्टम रिपोर्ट और शिनाख्त के आधार पर अग्रिम कार्रवाई करेगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed