फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Orai Farmer takes his own life by hanging himself in his field he was distressed over crop failure

उरई: किसान ने खेत में फंदा लगाकर दी जान, फसल खराब होने से था परेशान, शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा

Thu, 24 Sep 2026 02:34 PM IST
Himanshu Awasthi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उरई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उरई Published by: Himanshu Awasthi Updated Thu, 24 Sep 2026 02:34 PM IST
सार

Orai News: कुठौंद थाना क्षेत्र स्थित मदारीपुर गांव में अतिवृष्टि और फसल बर्बादी से टूटे एक किसान ने खेत में बबूल के पेड़ से फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर जांच शुरू कर दी है।

विज्ञापन
Orai Farmer takes his own life by hanging himself in his field he was distressed over crop failure
जानकारी देते प्रधान प्रतिनिधि भारत सिंह और मृतक किसान की पत्नी मुन्नी देवी - फोटो : amar ujala

विस्तार

उरई जिले के कुठौंद थाना क्षेत्र में अधिक बारिश से फसल खराब होने और कर्ज की चिंता से परेशान किसान ने खेत में बबूल के पेड़ से फंदा लगाकर जान दे दी। बृहस्पतिवार को खेत में किसान का शव पेड़ से लटका मिलने पर परिजनों में चीख-पुकार मच गई। कुठौंद थाना क्षेत्र के मदारीपुर गांव निवासी गया प्रसाद (56) खेती-किसानी कर परिवार का भरण-पोषण करते थे।

विज्ञापन

परिजनों के अनुसार, उन्होंने अपनी जमीन के साथ बलकट पर भी खेत लेकर फसल बोई थी। खेती में लगी लागत के लिए उन्होंने कर्ज भी लिया था। इस वर्ष लगातार हुई बारिश से खेतों में खड़ी फसल खराब हो गई थी। इससे वह आर्थिक परेशानी और कर्ज चुकाने को लेकर चिंतित थे। गुरुवार को गया प्रसाद खेत पर गए थे। काफी देर तक घर नहीं लौटे, तो परिजनों ने उनकी तलाश शुरू की।

विज्ञापन

शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा
खेत में बबूल के पेड़ से उनका शव लटका मिला। शव देखते ही परिजनों में चीख-पुकार मच गई। घटना की जानकारी पर ग्रामीण भी मौके पर पहुंच गए। सूचना पर कुठौंद थाना पुलिस ने घटनास्थल पर पहुंचकर जांच की और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस के अनुसार मामले की जांच की जा रही है। आत्महत्या के कारणों की पुष्टि पोस्टमार्टम रिपोर्ट और जांच के बाद होगी।

विज्ञापन

कर्ज और फसल बर्बादी से बढ़ी थी चिंता
ग्रामीणों के मुताबिक, किसान ने अपनी खेती के साथ बलकट पर भी जमीन लेकर फसल बोई थी। अधिक बारिश से फसल खराब होने के कारण खेती में लगी पूंजी डूबने और कर्ज चुकाने की चिंता बढ़ गई थी। हालांकि किसान ने यह कदम किन परिस्थितियों में उठाया, इसकी पुष्टि पुलिस जांच के बाद ही हो सकेगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed