{"_id":"6ae301bc5a0ea837ae02a322","slug":"orai-dri-raids-rose-water-manufacturing-company-action-taken-on-the-production-of-an-intoxicating-substance-2026-10-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"उरई: गुलाब जल बनाने वाली कंपनी में डीआरआई का छापा, नशीला पदार्थ बनाने की सूचना पर कार्रवाई, जांच जारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
उरई: गुलाब जल बनाने वाली कंपनी में डीआरआई का छापा, नशीला पदार्थ बनाने की सूचना पर कार्रवाई, जांच जारी
Thu, 29 Oct 2026 01:59 PM IST
Himanshu Awasthi
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
Published by: Himanshu Awasthi
Updated Thu, 29 Oct 2026 01:59 PM IST
सार
Orai News: डकोर थाना क्षेत्र अंतर्गत रमपुरा गांव में स्थित एक गुलाब जल बनाने वाली कंपनी पर डीआरआई लखनऊ की टीम ने बृहस्पतिवार तड़के करीब तीन बजे अचानक छापेमारी की। यह कंपनी गांव निवासी शैलेंद्र सिंह पाल की बताई जा रही है, जहां पिछले तीन महीनों से गुलाब जल का काम चल रहा था।
विज्ञापन
डीआरआई की बड़ी कार्रवाई
- फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
विस्तार
उरई जिले में राजस्व खुफिया निदेशालय (डीआरआई) लखनऊ की टीम ने बृहस्पतिवार तड़के करीब तीन बजे डकोर थाना क्षेत्र के रमपुरा गांव में एक कंपनी पर छापा मारा। कंपनी गांव निवासी शैलेंद्र सिंह पाल की बताई जा रही है। ग्रामीणों के अनुसार, कंपनी में करीब तीन महीने से गुलाब जल बनाने का काम किया जा रहा था।
विज्ञापन
विज्ञापन
वहीं, सूत्रों के मुताबिक यहां नशीला पदार्थ बनाए जाने की सूचना पर डीआरआई की टीम ने छापेमारी की। अचानक हुई कार्रवाई से गांव में हलचल मच गई। हालांकि, छापेमारी में क्या बरामद हुआ और टीम ने क्या कार्रवाई की इसकी आधिकारिक जानकारी नहीं मिल सकी।
विज्ञापन