फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jalaun News ›   Orai: BSNL operation area head arrested red handed taking bribe, the team arrested and took him to Lucknow

Orai: बीएसएनएल के ऑपरेशन एरिया प्रमुख रिश्वत लेते रंगेहाथ गिरफ्तार, फ्रेंचाइजी के नाम पर मांगे थे 20 हजार

Tue, 07 Nov 2023 04:19 AM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उरई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उरई Published by: हिमांशु अवस्थी Updated Tue, 07 Nov 2023 04:19 AM IST
सार

Orai News: इस घटनाक्रम से बीएसएनएल ऑफिस में हड़कंप मच गया। किसी भी कर्मचारी को अंदर बाहर नहीं होने दिया गया। देर शाम को टीम वेदप्रकाश को लेकर लखनऊ के लिए रवाना हो गई।

विज्ञापन
Orai: BSNL operation area head arrested red handed taking bribe, the team arrested and took him to Lucknow
बीएसएनएल के आपरेशन एरिया प्रमुख (सफेद शर्ट में) को गिरफ्तार कर ले जाती सीबीआई एसीबी की टीम। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

उरई में नेटवर्क फैलाने की फ्रेंचाइजी के नाम पर ठेकेदार से रिश्वत लेते बीएसएनएल के ऑपरेशन एरिया प्रमुख को सीबीआई एसीबी लखनऊ शाखा ने गिरफ्तार कर लिया। टीम गिरफ्तार कर उन्हें अपने साथ ले गई। गिरफ्तारी होने पर बीएसएनएल दफ्तर में सनसनी फैल गई। गिरफ्तारी को लेकर कोई जानकारी देने को तैयार नहीं रहा।

विज्ञापन

वह एक साल से ज्यादा समय से यहां तैनात थे। डकोर क्षेत्र में नेटवर्क फैलाने की फ्रेंचाइजी लेने के लिए शहर के मोहल्ला राजेंद्रनगर निवासी ठेकेदार रवींद्र पांचाल ने बीएसएनएल ऑफिस में आवेदन किया था। ठेकेदार के मुताबिक फ्रेंचाइजी देने के बदले में ऑपरेशन एरिया प्रमुख व टीडीएम वेदप्रकाश ने उससे 20 हज़ार रिश्वत मांगी थी।
विज्ञापन

काफी प्रयास के बाद भी जब बिना पैसे दिए फ्रेंचाइजी उसे न मिली तो ठेकेदार ने इसकी शिकायत सीबीआई एसीबी लखनऊ की। सोमवार की शाम तय प्लान के तहत लखनऊ से आई पांच सदस्यीय एसीबी की टीम ने ठेकेदार को वेदप्रकाश को रिश्वत देने के लिए अपने पाउडर लगे नोटों के साथ भेजा। जैसे ही वेदप्रकाश ने रुपये लिए थे।

विज्ञापन
विज्ञापन
Trending Videos

टीम के सदस्यों ने किसी से कोई बातचीत नहीं की
उसे टीम ने पकड़ लिया। इस घटनाक्रम से बीएसएनएल ऑफिस में हड़कंप मच गया। किसी भी कर्मचारी को अंदर बाहर नहीं होने दिया गया। देर शाम को टीम वेदप्रकाश को लेकर लखनऊ के लिए रवाना हो गई। टीम के सदस्यों ने किसी से कोई बातचीत नहीं की। एसपी डॉ. ईरज राजा का कहना है कि उन्हें इस संबंध में कोई जानकारी नहीं मिली है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed