फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Orai: BJP leader trapped in molestation, has contested election of councilor, report filed, police arrested

उरई: छेड़छाड़ में फंसा भाजपा नेता, लड़ चुका है सभासद का चुनाव, रिपोर्ट दर्ज, पुलिस ने किया गिरफ्तार

Mon, 07 Jun 2021 10:22 PM IST
प्रभापुंज मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उरई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उरई Published by: प्रभापुंज मिश्रा Updated Mon, 07 Jun 2021 10:22 PM IST
विज्ञापन
Orai: BJP leader trapped in molestation, has contested election of councilor, report filed, police arrested
छेड़छाड़ - फोटो : सोशल मीडिया।
उरई में भाजपा कार्यकर्ता ने युवती के घर पहुंचकर उसे खींचने का प्रयास किया। सूचना पर पहुंची पुलिस उसे पकड़कर कोतवाली लेकर पहुंची। कुछ भाजपा नेता भी कार्यकर्ता के पक्ष में कोतवाली पहुंच गए। देर रात पुलिस ने कार्यकर्ता और उसके दो साथियों के खिलाफ छेड़छाड़ का मामला दर्ज कर लिया। 
विज्ञापन


शहर कोतवाली क्षेत्र की युवती का आरोप है कि गोपालगंज निवासी युवक शिवा सोनी उसे कई दिनों से परेशान कर रहा था। उसने परिजनों से इसकी शिकायत की। परिजन शिवा के घर गए और उनसे पूरी बात बताई। इसके बाद शिवा के घरवालों ने माफी मांग ली थी। रविवार की रात जब वह घर के बाहर बैठी थी तभी शिवा दो साथियों के साथ आया और अभद्रता कर उसे खींचने का प्रयास करने लगा।
विज्ञापन


 

शोर मचाने पर घरवाले और पड़ोस के लोग निकले तो धमकी देते हुए भाग गया। सूचना मिलते ही कोतवाली पुलिस भी मौके पर पहुंची और दबिश देकर शिवा को भी पकड़ लिया। पुलिस अभी शिवा को लेकर कोतवाली पहुंची ही थी कि युवती के घरवाले भी भीड़ के साथ कोतवाली पहुंच गए। वहां खड़ी शिवा की गाड़ी में तोड़फोड़ का प्रयास किया।

बताया जाता है कि घटना के वक्त शिवा के साथ नवनिर्वाचित एक जिला पंचायत सदस्य भी थे, जिनका नाम पुलिस ने एफआईआर में नहीं खोला है। देर रात तक प्रभावशाली भाजपाई भी थाने में डटे रहे। आखिर में पुलिस ने शिवा और उसके दो अज्ञात साथियों के खिलाफ छेड़छाड़, मारपीट का मामला दर्ज किया है।

बता दें कि शिवा भाजपा से सभासद का चुनाव भी लड़ चुका है और पार्टी में बड़े नेताओं जैसे विधायकों और संगठन के पदाधिकारियों का करीबी भी है। इस संदर्भ में पार्टी जिलाध्यक्ष रामेंद्र सिंह बना का कहना है कि उन्हें भी मामले की जानकारी हुई है, शिवा सिर्फ भाजपा कार्यकर्ता है कोई पदाधिकारी नहीं है। मामले की जानकारी पुलिस से करने के बाद आगे फैसला लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed