{"_id":"6982fd15705059d39f0db38c","slug":"orai-accident-car-falls-into-canal-after-hitting-a-motorcycle-two-dead-married-couple-injured-and-hospitalized-2026-02-04","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Orai Accident: बाइक को टक्कर मारने के बाद नहर में गिरी कार, दो की मौत और दंपती घायल, अस्पताल में भर्ती","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Orai Accident: बाइक को टक्कर मारने के बाद नहर में गिरी कार, दो की मौत और दंपती घायल, अस्पताल में भर्ती
Wed, 04 Feb 2026 01:32 PM IST
हिमांशु अवस्थी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उरई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उरई
Published by: हिमांशु अवस्थी
Updated Wed, 04 Feb 2026 01:32 PM IST
सार
Orai News: कोटरा थाना क्षेत्र में एक दंपती को टक्कर मारकर भाग रही कार अनियंत्रित होकर नहर में गिर गई, जिसमें सवार दो लोगों की मौत हो गई। हादसे में घायल बाइक सवार दंपती को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस अज्ञात मृतक की शिनाख्त के प्रयास कर रही है।
विज्ञापन
नहर से कार निकालती पुलिस टीम
- फोटो : amar ujala
विस्तार
उरई में थाना कोटरा क्षेत्र अंतर्गत कोटरा-एट मार्ग पर बिनौरा नहर पुल के पास मंगलवार को एक भीषण सड़क हादसा हो गया। सफेद रंग की टाटा पंच कार अनियंत्रित होकर नहर में जा गिरी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मौके पर रेस्क्यू कर कार को बाहर निकलवाया, जिसमें दो व्यक्ति फंसे मिले। दोनों को एंबुलेंस से जिला अस्पताल उरई भेजा गया, जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन
मृतकों में एक की पहचान जितेंद्र सिंह (50) पुत्र बलबीर सिंह गुर्जर, निवासी ग्राम पचीपुरा, थाना कोंच, जनपद जालौन के रूप में हुई है। दूसरे मृतक की उम्र करीब 55 वर्ष बताई जा रही है, जिसकी शिनाख्त नहीं हो सकी है। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, उक्त कार ने कोटरा-एट मार्ग पर ग्राम करथरा मोड़ के पास मोटरसाइकिल से टक्कर मार दी। मोटरसाइकिल पर रियाज मिर्जा पुत्र स्व. मिस्टर मिर्जा, निवासी थाना कोटरा सपरिवार एट की ओर जा रहे थे।
विज्ञापन
घायलों को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया
टक्कर में रियाज मिर्जा और उनकी पत्नी गंभीर रूप से घायल हो गए। बताया गया कि हादसे के बाद घबराकर कार सवार करीब दो किलोमीटर आगे तक वाहन लेकर गए और फिर बिनौरा नहर पुल के पास कार अनियंत्रित होकर नहर में गिर गई। घायलों को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने मृतक जितेंद्र सिंह के पुत्र शिवम को सूचना दे दी है। पुलिस मामले की जांच में जुटी