मोदी की रैली से पहले विरोधियों के जहर उगलते बैनर
-2013 की रैली में मोदी कर गए थे कई वादे, कुछ पूरे-कुछ अधूरे
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
चुनाव सिर पर आते ही नेताओंं के सुर बदल जाते है। सीमाएं लांघ कर भद्दी बयानबाजियां होने लगती है। ऐसे माहौल को हैंडल करने के लिए भी चुनाव आयोग को तैयार रहना होगा। इधर, कानपुर में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की रैली के चलते अभी से छींटाकशी शुरू हो गई है।
19 दिसम्बर को कानपुर में प्रधानमंत्री रैली के लिए आ रहे हैं। इससे पहले पार्टी के कार्यकर्ताओं ने सारी तैयारी लगभग पूरी कर ली है। रैली के समर्थन में शहर की तमाम दिवारें पोस्टर और बैनरों से पटी पड़ी हैं। जवाबी कार्यवाही में विपक्ष भी अपनी तरफ से रैली के खिलाफ प्रचार प्रसार करने में जुटा है।
विरोधियों के बैनर रैली को फेल करने के लिए जहर उगल रहे हैं। इनके माध्यम से पीएम मोदी को होश में लाने की बात कही जा रही है। बैनरों पर लगी तस्वीरों में ज्यादातर स्थानीय नेता दिख रहे हैं। भाजपा के स्थीनीय नेताओं के लापता होने का मैसेज देते ये बैनर असरदार साबित हो सकते हैं।
क्योंकि सोमवार को पीएम मोदी के रैली के लिए कानपुर में व्यापक भीड़ जुटने वाली है। इसी के मद्देनजर विरोधी गुटों ने जनता को अपने पक्ष में करने के लिए शहरभर में पोस्टर और बैनर लगवा दिए हैं।
बता दें कि नरेंद्र मोदी 19 अक्टूबर 2013 में लोकसभा चुनाव के दौरान भाजपा के प्रधानमंत्री पद के प्रत्याशी के रूप में शहर में एक रैली को संबोधित करने आ चुके हैं।