फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   opponents banner in kanpur before modi rally

मोदी की रैली से पहले विरोधियों के जहर उगलते बैनर

Mon, 19 Dec 2016 09:07 AM IST
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, कानपुर
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, कानपुर Updated Mon, 19 Dec 2016 09:07 AM IST
सार

-2013 की रैली में मोदी कर गए थे कई वादे, कुछ पूरे-कुछ अधूरे

विज्ञापन
opponents banner in kanpur before modi rally
मोदी की रैली से पहले शहर में विरोधियों ने लगाए बैनर - फोटो : ओ पी वाधवानी

विस्तार

यूपी विधानसभा चुनाव का काउंटडाउन शुरू होने में कुछ ही समय बाकी रह गया है। इस संबंध में चुनाव आयोग ने 20 दिसम्बर को प्रेस वार्ता बुलाई है।यू.पी विधानसभा चुनाव की तारीखों का ऐलान भी किया जा सकता है। कहा यह भी जा रहा है कि एलान के बाद तत्काल आचार संहिता लागू हो सकती है | ऐसे में चुनाव आयोग को कमस कसनी होगी। 
विज्ञापन


चुनाव सिर पर आते ही नेताओंं के सुर बदल जाते है। सीमाएं लांघ कर भद्दी बयानबाजियां होने लगती है। ऐसे माहौल को हैंडल करने के लिए भी चुनाव आयोग को तैयार रहना होगा। इधर, कानपुर में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की रैली के चलते अभी से छींटाकशी शुरू हो गई है। 
विज्ञापन


19 दिसम्बर को कानपुर में प्रधानमंत्री रैली के लिए आ रहे हैं। इससे पहले पार्टी के कार्यकर्ताओं ने सारी तैयारी लगभग पूरी कर ली है। रैली के समर्थन में शहर की तमाम दिवारें पोस्टर और बैनरों से पटी पड़ी हैं। जवाबी कार्यवाही में विपक्ष भी अपनी तरफ से रैली के खिलाफ प्रचार प्रसार करने में जुटा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
विरोधियों के बैनर रैली को फेल करने के लिए जहर उगल रहे हैं। इनके माध्यम से पीएम मोदी को होश में लाने की बात कही जा रही है। बैनरों पर लगी तस्वीरों में ज्यादातर स्थानीय नेता दिख रहे हैं। भाजपा के स्थीनीय नेताओं के लापता होने का मैसेज देते ये बैनर असरदार साबित हो सकते हैं। 


क्योंकि सोमवार को पीएम मोदी के रैली के लिए कानपुर में व्यापक भीड़ जुटने वाली है। इसी के मद्देनजर विरोधी गुटों ने जनता को अपने पक्ष में करने के लिए शहरभर में पोस्टर और बैनर लगवा दिए हैं।       


बता दें कि नरेंद्र मोदी 19 अक्टूबर 2013 में लोकसभा चुनाव के दौरान भाजपा के प्रधानमंत्री पद के प्रत्याशी के रूप में शहर में एक रैली को संबोधित करने आ चुके हैं।

 

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed