फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Operation Sindoor Aishanya said my message to terrorists you dont know PM is our guardian army took revenge

Operation Sindoor: ऐशान्या बोलीं- मेरा संदेश आतंकियों को…तुम्हें नहीं पता PM हमारे अभिभावक, सेना ने लिया बदला

Wed, 07 May 2025 10:49 AM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: हिमांशु अवस्थी Updated Wed, 07 May 2025 10:49 AM IST
सार

Indian Army AirStrike News: शुभम द्विवेदी की पत्नी ऐशान्या ने कहा कि हमारे प्रधानमंत्री हम सबके अभिभावक है।उन्होंने ऑपरेशन सिंदूर नाम देकर हम सभी महिलाओं को यह संदेश दिया है कि हम सब साथ हैं।

विज्ञापन
Operation Sindoor Aishanya said my message to terrorists you dont know PM is our guardian army took revenge
शुभम की पत्नी ऐशान्या - फोटो : amar ujala

विस्तार

AirStrike News: भारतीय सेना ने देर रात पाकिस्तान में नौ आतंकी ठिकानों पर हवाई हमला किया। शहर के लोगों ने पाकिस्तान की जमीन पर मौजूद आतंकियों को नेस्तोनाबूत होते देख खुशी व्यक्त की। वहीं, पहलगाम में मारे गए कानपुर के लाल शुभम द्विवेदी के परिवार के सदस्यों की आंखों से खुशी के आंसू छलक पड़े।

विज्ञापन

परिजनों ने कहा कि आखिरकार देश की सेना ने शुभम के साथ हुई बर्बरता का ऑपरेशन सिंदूर के जरिये बदला ले लिया। शुभम के चाचा मनोज द्विवेदी ने कहा कि ऑपरेशन सिंदूर हमारे बेटे की शहादत और बहू के माथे से मिटे सिंदूर का बदला है। वहीं, देर रात हुई इस कार्रवाई को आंखों से शहरवासियों ने टीवी पर देख खुशी व्यक्त की।

विज्ञापन

ऐशान्या बोलीं- पीएम हमारे अभिभावक
वहीं, शुभम की पत्नी ऐशान्या ने कहा कि मेरा किसी देश को संदेश नहीं है…मेरा संदेश आतंकियों को है। अब वो पाकिस्तान में छुपे है, तो वहां के लिए संदेश है कि तुमने हम 26 महिलाओं के सिंदूर को उजाड़ दिया सोचा कि ये लाचार बेटियां जीवन भर तड़पेगी। लेकिन उन्हें यह नहीं पता कि हमारे प्रधानमंत्री हम सबके अभिभावक है।

देश की सेना और देश के नेतृत्व पर गर्व
उन्होंने ऑपरेशन सिंदूर नाम देकर हम सभी महिलाओं को यह संदेश दिया है कि हम सब साथ हैं। शुभम सहित तमाम नौजवानों की शहादत बेकार नहीं जाएगी आज देश की सेना ने आतंकियों से बदला ले लिया। हम सभी को देश की सेना और देश के नेतृत्व पर गर्व है। उम्मीद है कि आतंकियों का पूरी तरह से खत्म कर दिया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed