फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Operation of Kalindi Express started after six months

छह माह बाद कालिंदी एक्सप्रेस का संचालन शुरू

Mon, 14 Sep 2020 01:27 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Mon, 14 Sep 2020 01:27 AM IST
विज्ञापन
Operation of Kalindi Express started after six months
कालिंदी एक्सप्रेस आने से पूर्व बिल्हौर रेलवे स्टेशन पर मौजूद तहसीलदार व पुलिस - फोटो : DEHAT
बिल्हौर। कानपुर-फर्रुखाबाद रेल रूट पर कोरोना के कारण मार्च माह से बंद ट्रेनों का संचालन रविवार से आरंभ हो गया। रविवार को भिवानी से आने-जाने वाली कालिंदी एक्सप्रेस गुजरी पर बिल्हौर रेलवे स्टेशन से न तो कोई यात्री ट्रेन पर सवार हुआ और न ही कोई यात्री उतरा।
विज्ञापन

रविवार सुबह करीब छह माह बाद भिवानी से चलकर बिल्हौर पहुंची कालिंदी एक्सप्रेस के यात्रियों को कोविड प्रोटोकाल के तहत आदेशों का पालन कराने के लिए तहसीलदार अवनीश कुमार संग बड़ी संख्या में कोतवाली पुलिस और आरपीएफ फोर्स मौजूद रही। कालिंदी एक्सप्रेस के संचालन शुरू होने के बाद भी बिल्हौर रेलवे स्टेशन पर जनरल टिकटों सहित आरक्षण टिकटों की बुकिंग आरंभ नहीं हो सकी है। रविवार को बिल्हौर रेलवे स्टेशन से न तो कोई यात्री ट्रेन पर सवार हुआ और न ही कोई यात्री उतरा। जिससे ट्रेन अपने नियत समय पर गंतव्य की ओर रवाना हो गई। फिर भी रूट पर ट्रेन संचालन शुरू हो जाने को लेकर स्थानीय लोगों में उत्सुकता रही। यहीं हाल रूट के बर्राजपुर रेलवे स्टेशन का भी रहा, जहां भी नियत समय से ट्रेन रुकी। ट्रेन आने की सूचना पर रेल कर्मियों ने परिसर में आए लोगों को सामाजिक दूरी का नियम समझाकर थर्मल स्क्रीनिंग की और बेवजह घूम रहे लोगों को बाहर कराया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed