{"_id":"689a53a7e5b55244750b87e1","slug":"operation-mahakal-is-against-land-mafia-complaints-of-family-disputes-are-coming-kanpur-news-c-12-1-knp1088-1223970-2025-08-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kanpur News: ऑपरेशन महाकाल है भूमाफिया के खिलाफ, शिकायतें आ रहीं पारिवारिक विवाद की","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kanpur News: ऑपरेशन महाकाल है भूमाफिया के खिलाफ, शिकायतें आ रहीं पारिवारिक विवाद की
विज्ञापन
कानपुर। कमिश्नरी पुलिस की ओर से भूमाफिया और कब्जेदारों के खिलाफ पांच अगस्त से ऑपरेशन महाकाल की शुरुआत की गई है लेकिन इसमें भाई-भाई का विवाद, चाचा-भतीजे के बीच जमीन को लेकर चल रहे झगड़े की शिकायतें भी आने लगी हैं। महज छह दिन के अंदर 135 शिकायतें आ गई हैं जिनमें अधिकतर मामले पारिवारिक और रिश्तेदारों से प्लॉट के विवाद के हैं। पुलिस के अधिकारी शिकायतों को अलग करा रहे हैं। यही नहीं शिकायत के विषय में ऊपर ऑपरेशन महाकाल और भूमाफिया लिखकर पत्र आ रहे हैं।
ऑपरेशन महाकाल के अंतर्गत संगठित तरीके से जमीन संबंधी मामलों में अपराध करने, षड़यंत्र रचने, धमकी देने, मारपीट, रंगदारी मांगने के आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। पुलिस की ओर से वॉट्सएप नंबर भी जारी हुआ है। इन सभी में अब तक 135 शिकायतें आ गई हैं। संयुक्त पुलिस आयुक्त कानून व्यवस्था आशुतोष कुमार ने बताया कि अभी ज्यादातर मामले पारिवारिक आ रहे हैं। शिकायतों को अलग कराया जा रहा है। ऑपरेशन महाकाल में संगठित गिरोह और भूमाफिया को लिया जाएगा। अगर किसी आरोपी पर अलग अलग जगहों से दो शिकायतें मिलती हैं तो उसकी जांच भी होगी।