{"_id":"5c23327cbdec2256e0514f0d","slug":"operation-clean-and-half-encounter-by-up-police","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"पढ़िए यूपी पुलिस के \"ऑपरेशन लंगड़ा करो\" की पूरी कहानी, टॉप-100 में शामिल हैं इन शहरों के बदमाश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पढ़िए यूपी पुलिस के "ऑपरेशन लंगड़ा करो" की पूरी कहानी, टॉप-100 में शामिल हैं इन शहरों के बदमाश
Wed, 26 Dec 2018 03:09 PM IST
शिखा पांडेय
यूपी डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
यूपी डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
Published by: शिखा पांडेय
Updated Wed, 26 Dec 2018 03:09 PM IST
विज्ञापन
डेमो पिक
यूपी पुलिस का "ऑपरेशन लंगड़ा करो" तेजी से काम कर रहा है। अगर केवल कानपुर की ही बात कर लें तो अब तक 20 एनकाउंटर किए जा चुके हैं। पुलिस अधिकारियों की मानें तो अभी टार्गेट 100 अपराधियों को लंगड़ा करने का है। ताकि ये बदमाश अपराध से दूर हो सकें और यदि अपराध करें तो भाग न सकें।
Trending Videos
डेमो पिक
कानपुर देहात अकबरपुर कोतवाली क्षेत्र के कमालपुर बंबा के पास मंगलवार भोर पहर गश्त के दौरान पुलिस की अपराधी से मुठभेड़ हो गई। दोनों ओर से कई राउंड गोली चली, जिसमें एक अपराधी के जांघ में गोली लगने से वह घायल होकर गिर गया जबकि उसका साथी फरार हो गया। मुठभेड़ के दौरान एक दरोगा के हाथ में चोट भी आई। एसपी राधेश्याम ने बताया कि मंगलवार भोर पहर अकबरपुर कोतवाल ऋषिकांत शुक्ला टीम के साथ रूरवाहार होते हुए कमालपुर की ओर जा रहे थे, रास्ते में उन्हें एक बिना नंबर की बाइक पर सवार दो लोग दिखे।
डेमो पिक
वह पुलिस की गाड़ी देखकर बाइक यू-टर्न कर भागने लगे। इस पर पुलिस ने गाड़ी तेजी से बढ़ाकर उन्हें रोकने की कोशिश की तो बाइक में पीछे बैठा युवक पुलिस पर फायरिंग करने लगा। पुलिस ने जवाबी कार्रवाई करते हुए फायरिंग शुरू की तो एक गोली शमीम की जांघ में लगी, जिससे वह घायल होकर गिर गया। इसी दौरान उसका साथी मौके से भाग गया। पुलिस ने मौके पर एक बिना नंबर की बाइक, एक तमंचा 4 कारतूस, 5 खोखा, दो छूरी, दो रस्सी, दो प्लास्टिक की बोरी, दो मोबाइल व 900 रुपये नगद बरामद किए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
डेमो पिक
कानपुर में जरीब चौकी चौराहे के पास सोमवार सुबह सीसामऊ थाने की पुलिस की घेराबंदी पर शातिर अमरदीप उर्फ माइकल थापा ने गोली चला दी थी। पुलिस की जवाबी फायरिंग के दौरान बाएं पैर में गोली लगने से अमरदीप घायल हो गया। उसका साथी राज कपूर भाग निकला। हैलट में उपचार के बाद शातिर को जेल भेज दिया गया।
विज्ञापन
डेमो पिक
यूपी के कानपुर में इन दिनों अपराधियों के होश उड़े हुए हैं। पुलिस फाइल में नाम दर्ज करा चुके बड़े से बड़े गैंगस्टर भी घर से बाहर निकलने से पहले 10 बार सोच रहे हैं। अपराधियों को ऐसा भय हो गया है कि अगले ही पल उनका एनकाउंटर न हो जाए।