{"_id":"5c233458bdec2256fb089b8c","slug":"murder-case-in-unnao","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"सिरफिरे ने एकतरफा प्रेम में की थी युवती की हत्या, भाई ने 2 युवकों पर दर्ज कराई रिपोर्ट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सिरफिरे ने एकतरफा प्रेम में की थी युवती की हत्या, भाई ने 2 युवकों पर दर्ज कराई रिपोर्ट
Wed, 26 Dec 2018 02:48 PM IST
शिखा पांडेय
क्राइम डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
क्राइम डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
Published by: शिखा पांडेय
Updated Wed, 26 Dec 2018 02:48 PM IST
विज्ञापन
उन्नाव में युवती की हत्या का मामला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
यूपी के उन्नाव जिला निवासी सिपाही भर्ती की लिखित परीक्षा पास कर चुकी गोल्डी की हत्या एकतरफा प्रेम में गांव के ही सिरफिरे युवक ने की थी। पुलिस घटना के खुलासे के करीब पहुंच चुकी है। पुलिस ने एक युवक को हिरासत में लिया है। पुलिस सूत्रों के अनुसार खून से सने कपड़े भी बरामद कर लिए गए हैं। पूछताछ पूरी होते ही घटना का खुलासा कर दिया जाएगा।
उन्नाव में युवती की हत्या का मामला
गोल्डी की हत्या किन कारणों से की गई इसमें उलझी पुलिस को सोमवार रात जांच के दौरान कई अहम सुराग हाथ लगे। देर रात पुलिस ने कानपुर व उन्नाव में अलग-अलग स्थानों पर दबिश दी थी। मंगलवार शाम दबिश के दौरान पुलिस ने एक युवक को हिरासत में लिया।
पुलिस सूत्रों के अनुसार जिस युवक को हिरासत में लिया गया है उसने ही एकतरफा प्रेम में गोल्डी की हत्या की थी। युवक गांव का ही रहने वाला है। हत्या के बाद से ही वह गांव से लापता था। गोल्डी के खून से सने कपड़ों को बदलने के लिए वह मौरावां थानाक्षेत्र के बीबीखेड़ा गांव में अपने एक रिश्तेदार के यहां गया था।
उसने वहां कपड़े बदले थे और बाद में गुजरात भागने की फिराक में था। लेकिन पुलिस ने उसे भागने से पहले ही दबोच लिया। पुलिस घटना का बुधवार को हत्याकांड का खुलासा कर सकती है।

हत्या की योजना बनाकर बाग पहुंचा था
पुलिस सूत्रों के अनुसार हत्यारोपी ने पूछताछ में बताया है कि सोमवार सुबह करीब सात बजे ही वह हत्या के इरादे से बाग पहुंच गया था। उसने पीछे से गोल्डी को पकड़ उसके गले पर चाकू से हमला किया था। हमले के बाद ही गोल्डी ने संघर्ष भी किया। आरोपी ने इसकी जानकारी भी पुलिस को दी है। आरोपी से संघर्ष के दौरान उसके हाथ में भी चोेटें आईं। गोल्डी का गला काटने के बाद आरोपी भाग निकला था। पुलिस ने आलाकत्ल भी बरामद कर लिया है। घर में सब्जी काटने वाली चाकू से गोल्डी की हत्या की गई।
गले की नस कट गई, रक्तस्राव से मौत
सिरफिरे ने गोल्डी के गले में चाकू से वार किया था। इससे गले की एक नस कट गई थी। अधिक खून बहने से उसकी मौत हो गई। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में दो इंच लंबे दो घाव गोल्डी के गले में मिले हैं। जबकि हत्यारे से संघर्ष के दौरान उसके हाथों में भी घाव हो गए थे। उसकी दो अंगुलियों में गहरे जख्म मिले हैं।

ट्यूबवेल पर धोए खून से सने हाथ
पुलिस की जांच में यह बात भी सामने आई है कि हत्यारोपी ने गोल्डी को मौत के घाट उतारने के बाद घटनास्थल से पचास मीटर की दूरी पर चल रहे ट्यूबवेल में खून से सने हाथ धुले थे। ट्यूबवेल गांव के ही सुभाष का है। ट्यूबवेल पर हाथ धोने के बाद आरोपी भाग निकला।
गोल्डी के चाचा के संपर्क में था आरोपी
गोल्डी के परिजनाें के अनुसार सोमवार सुबह नौ बजे हत्यारोपी युवक ने गोल्डी के चाचा पुत्तूलाल को फोन किया था। हालांकि पुत्तूलाल काल रिसीव नहीं कर पाए थे। एक घंटे बाद जब उन्हें भतीजी की हत्या की सूचना मिली तो उन्होंने युवक को नंबर मिलाया। हालांकि उसका नंबर बंद मिला। कई बार संपर्क करने की कोशिश की लेकिन फोन स्विच आफ बताता रहा।