फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Only 20 complaints were resolved on the spot, 694 complainants returned with assurances.

Kanpur News: मौके पर केवल 20 शिकायतें निस्तारित, आश्वासन लेकर लौटे 694 फरियादी

Sun, 04 Oct 2026 12:30 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कानपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, कानपुर Updated Sun, 04 Oct 2026 12:30 AM IST
विज्ञापन
Only 20 complaints were resolved on the spot, 694 complainants returned with assurances.
कानपुर देहात। अकबरपुर तहसील में शनिवार को जिला स्तरीय संपूर्ण समाधान दिवस में शिकायतों का अंबार लग गया। कुल 210 शिकायतें आईं। इधर लेखपाल कार्य बहिष्कार पर रहे तो केवल छह शिकायतें मौके पर निस्तारित की जा सकीं। राजस्व से जुड़ी अन्य शिकायतें जांच के लिए कानूनगो को सौंपी गई। छह तहसीलों में कुल 714 शिकायतें दर्ज हुई। इसमें से केवल 20 का मौके पर निस्तारण हो सका।
विज्ञापन

अकबरपुर तहसील में जिलाधिकारी कपिल सिंह व एसपी श्रद्धा नरेंद्र पांडेय ने शिकायतें सुनीं। उमरन के पास हाईवे पर पेट्रोल पंप के सामने अवैध कट बंद कराने की शिकायत पर जिलाधिकारी ने एनएचएआई को पत्र लिखने की बात कही। पतारी में एक महिला ने घरौनी में नाम दर्ज न करने व बाद में नाम शामिल करने के बाद अब परिजन द्वारा घर में जगह नहीं देने की शिकायत की। इस पर डीएम ने संबंधित लेखपाल के रवैए की जांच कराकर आवश्यक कार्रवाई के निर्देश एसडीएम को दिए। यहां खतौनी में गलत दर्ज नाम संशोधन कराकर सही खतौनी शिकायतकर्ता को सौंपी। एडीएम न्यायिक दिग्विजय सिंह, एसडीएम राजकुमार पांडेय आदि रहे।
विज्ञापन

रसूलाबाद तहसील में एसडीएम अभिषेक कुमार ने 105 शिकायतें सुनीं। केवल चार शिकायतों का निस्तारण हो सका। पलियाबास खेड़ा निवासी गोविंद ने कहा कि कुछ लोग उसे मेड़ नहीं बांधने दे रहे हैं। लेखपाल ने अतिरिक्त क्षेत्र का बस्ता जमा कर दिया है। ऐसे में सीमांकन नहीं हो पा रहा है। वहीं सलेमपुर महेरा निवासी विनोद व संजय सिंह ने बताया कि जमीन पर अवैध कब्जा है। लेखपाल बस्ता जमा करने का तर्क दे रहे हैं। एसडीएम ने अतिरिक्त क्षेत्र वाले लेखपालों के काम नहीं करने पर राजस्व निरीक्षक को जांच सौंपी।
विज्ञापन
विज्ञापन

सिकंदरा तहसील में एसडीएम रिदम आनंद ने 81 शिकायतें सुनीं। मौके पर केवल एक शिकायत का निस्तारण हो सका। डेरापुर तहसील में एडीएम प्रशासन अमित कुमार व एएसपी आलोक प्रसाद ने शिकायतें सुनीं। कुल 114 शिकायतें दर्ज हुई। इसमें से मौके पर केवल तीन शिकायतें निस्तारित हो सकीं। सरगांव खुर्द निवासी रमेश सिंह ने जमीन की पैमाइश की मांग की। इस पर एसडीएम को जांच सौंपी गई। मैथा तहसील में एसडीएम प्रतिभा मिश्रा की अध्यक्षता में दिवस में 110 शिकायतें दर्ज हुईं। केवल एक शिकायत का मौके पर निस्तारण हो सका।
....................
नहीं आए सीडीओ, एसडीएम ने सुनी शिकायतें
पुखरायां। भोगनीपुर तहसील के संपूर्ण समाधान दिवस में मुख्य विकास अधिकारी के नहीं पहुंचने पर एसडीएम ने शिकायतें सुनी। 94 फरियादियों ने शिकायत की जिनमें पांच का मौके पर ही निस्तारण कराया गया। भोगनीपुर तहसील संपूर्ण समाधान दिवस का आयोजन मुख्य विकास अधिकारी की अध्यक्षता में आयोजित किया जाना था लेकिन उनके नहीं पहुंचने पर एसडीएम देवेंद्र सिंह ने शिकायतें सुनीं। जिसमें थनवापुर के संजय कुमार ने बताया कि उनके खेत की मेड़ जोतकर परिवार के लोगों ने कब्जा कर लिया है। जलालपुर के अशोक कुमार ने शिकायत की बंजारा डेरा में सड़क से नाली व चकरोड बनवाने के लिए दो साल से फरियाद की जा रही है लेकिन अभी तक निस्तारण नहीं कराया गया। यहां तहसीलदार जितेंद्र सिंह, सीओ राजीव सिरोही आदि मौजूद रहे।

.......................
मंडी परिसर में दुकान लगाने से सचिव ने रोका
पुखरायां। नगर स्थित मंडी परिसर पर किराना दुकानदारों को दुकान लगाने से सचिव ने मना कर दिया। जिसकी शिकायत दुकानदारों ने एसडीएम को पत्र देकर की है। किराना दुकानदार दयाशंकर साहू, संतोष कुमार, अवधेश कुमार, संदीप सहित ने एसडीएस को शिकायती पत्र देते हुए बताया कि 40 वर्ष से मंडी परिसर में साप्ताहिक बाजार बुधवार व शनिवार को किराना की दुकानें लगाते चले आ रहे हैं। आरोप है कि शनिवार को मंडी सचिव ने मंडी परिसर में दुकानें लगाने से मना करा दिया। इससे रोजगार छिन जाएगा। परिवार के भरण-पोषण की समस्या खड़ी हो जाएगी। मंडी सचिव अनूप कुमार का कहना है कि यह गल्ला और सब्जी मंडी है। इसी में किसानों के धान, ज्वार, बाजरा इसके बाद गेहूं की खरीद के कई केंद्र खोले जाते हैं। किराना दुकानदार मंडी का टैक्स भी नहीं देते हैं। एसडीएम देवेंद्र सिंह ने बताया मंडी सचिव से वार्ता कर कोई हल निकाल कर समाधान कराया जाएगा। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed