ठगी का नया तरीका: हेलो! मैं जेलर बोल रहा हूं.. आपका भाई गिरकर घायल हो गया, इलाज के लिए रुपये खाते में जमा कराओ
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हैलो! मैं जेलर बोल रहा हूं, जेल में बंद आपका भाई जेल में गिरकर घायल हो गया है, इलाज के लिए रुपये खाते में जमा कराओ... यह ऑनलाइन ठगी करने वालों ने नया तरीका इजाद किया है। अब ऐसे लोग फोन पर उन परिवार से संपर्क करते हैं जिनके एकाध सदस्य जेल में बंद हैं। खुद को जेलर बताकर ठग बंदी की तबीयत खराब होने के कारण इलाज के लिए खाते में रुपये जमा कराने के लिए कहते हैं। जिले में पांच ऐसे मामले सामने आ चुके हैं। पुलिस व जेल अधिकारी ऐसे ठगों की तलाश में जुटी है।
बुधवार को मऊ थाना क्षेत्र के खंडेहा निवासी रवि कुमार ने पुलिस अधीक्षक को दिये पत्र में बताया कि उसका भाई रोहित एक मामले में जेल में बंद है। सोमवार को उनके नंबर पर फोन आया कि जेलर सुनील सैनी बोल रहे हैं। उनका भाई रोहित जेल में गिरकर घायल हो गया है।
उधर, जेल अधीक्षक शशांक पांडेय ने बताया कि उनके जेल में सुनील नाम का कोई जेलर नहीं है। उनके यहां से कोई फोन नहीं किया गया है। यह आनलाइन ठगी करने वाले गिरोह का काम है। ऐसे किसी मामले के सामने आने पर बंदी के परिजन जेल आकर स्वयं बंदी व अधिकारियों से जानकारी ले सकते हैं। गौरतलब है कि जिले में इस तरह के पांच और मामले सामने आ चुके हैं। पुलिस व जेल विभाग जांच करा रहा है।