{"_id":"5cb2e9e7bdec22142a721475","slug":"online-betting-in-indian-t20-league","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"इंडियन टी20 लीग में ऑनलाइन सट्टेबाजी का खेल, एसटीएफ की रडार पर कानपुर का एक पत्रकार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
इंडियन टी20 लीग में ऑनलाइन सट्टेबाजी का खेल, एसटीएफ की रडार पर कानपुर का एक पत्रकार
Sun, 14 Apr 2019 01:38 PM IST
शिखा पांडेय
सूरज शुक्ला, अमर उजाला, कानपुर
सूरज शुक्ला, अमर उजाला, कानपुर
Published by: शिखा पांडेय
Updated Sun, 14 Apr 2019 01:38 PM IST
विज्ञापन
फाइल फोटो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
इंडियन टी20 लीग में ऑनलाइन सट्टेबाजी के मामले में एसटीएफ (स्पेशल टॉस्क फोर्स) की जांच में कानपुर के एक पत्रकार का नाम सामने आया है। इसकी जिम्मेदारी सट्टेबाजी के लिए सुरक्षित जगह मुहैया करानी रहती है। इसके बदले सटोरिये उसे मोटी रकम देते हैं। यह पत्रकार अब एसटीएफ की रडार पर है।
बुधवार को एसटीएफ ने बर्रा और नौबस्ता से सटोरियों के सरगना जितेंद्र उर्फ जीतू के अलावा विवेक मिश्रा उर्फ सुमित, हिमांशु शिवहरे, आशीष शिवहरे व मोहित शिवहरे को गिरफ्तार किया था।
विज्ञापन
बुधवार को एसटीएफ ने बर्रा और नौबस्ता से सटोरियों के सरगना जितेंद्र उर्फ जीतू के अलावा विवेक मिश्रा उर्फ सुमित, हिमांशु शिवहरे, आशीष शिवहरे व मोहित शिवहरे को गिरफ्तार किया था।
विज्ञापन
के ब्लॉक किदवई नगर स्थित जिस मकान से सट्टा चल रहा था, वह किराये पर था। एसटीएफ सूत्रों के मुताबिक मकान एक पत्रकार ने सटोरियों को किराये पर दिलाया था। यहां पर सट्टा शुरू हुए तीन से चार ही दिन हुए थे, तभी एसटीएफ ने कार्रवाई कर दी।
एसटीएफ की जानकारी की माने तो पिछले कई वर्षों से यही पत्रकार जुआ व सट्टा इसी तरह से अलग-अलग जगहों पर खिलवा रहा है। पत्रकार इलेक्ट्रॉनिक मीडिया से जुड़ा है।
एसटीएफ की जानकारी की माने तो पिछले कई वर्षों से यही पत्रकार जुआ व सट्टा इसी तरह से अलग-अलग जगहों पर खिलवा रहा है। पत्रकार इलेक्ट्रॉनिक मीडिया से जुड़ा है।
एसटीएफ मामले से जुड़े अभी और तथ्य जुटा रही है। पता चला है कि दक्षिण क्षेत्र में जुआ व सट्टा इसी पत्रकार के संरक्षण में चलता रहा। सटोरियों के सरगना जितेंद्र के एक वकील से भी अच्छे संबंध हैं। पत्रकार सहित पुलिस ने गिरोह के राजा व विनीत के बारे में भी जानकारी जुटानी शुरू कर दी है।
सूत्रों के मुताबिक मंगलवार तक एसटीएफ फिर कानपुर में बड़ी कार्रवाई कर सकती है। राजा व विनीत के कानपुर छोड़कर भागने की खबर है। एसटीएफ एसएसपी अभिषेक सिंह ने बताया कि सट्टेबाजी में जिस पत्रकार का नाम सामने आया है, उसकी भूमिका की जांच की जा रही है।