फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Onion Prices Rise in Retail Market Despite Softer Wholesale Rates in Kanpur

कानपुर: थोक में नरम तो फुटकर में भाव खा रहा प्याज, 60 रुपये किलो पहुंचा दाम

Sun, 30 Aug 2026 09:29 PM IST
प्रसून शुक्ला न्यूज डेस्क, अमर उजाला,कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला,कानपुर Published by: प्रसून शुक्ला Updated Sun, 30 Aug 2026 09:29 PM IST
सार

Kanpur News: थोक बाजार में प्याज के भाव नरम पड़ रहे हैं, लेकिन फुटकर बाजार में इसके दाम फिर बढ़ गए हैं। शनिवार को मंडी में प्याज 35 से 40 रुपये प्रति किलो बिका, जबकि फुटकर बाजार में भाव बढ़कर 60 रुपये प्रति किलो पहुंच गया। अभी तक उपभोक्ताओं को प्याज 50 से 55 रुपये किलो मिल रहा था।

विज्ञापन
Onion Prices Rise in Retail Market Despite Softer Wholesale Rates in Kanpur
सब्जी मंडी में रखा प्याज का ढेर।

विस्तार

सरकार की ओर से कांदा एक्सप्रेस चलाने और 35 रुपये किलो में प्याज उपलब्ध कराने के आदेश के बाद थोक और फुटकर दोनों बाजारों में कीमतों में कमी आई थी। अब मांग बढ़ने और मंडी में प्याज की आवक घटने से फुटकर भाव में फिर तेजी आ गई है।

विज्ञापन

हरी सब्जी व्यापार मंडल चकरपुर मंडी के अध्यक्ष सौरभ पांडेय और कृषि उत्पादन मंडल समिति चकरपुर के अध्यक्ष अजय मिश्रा ने बताया कि शनिवार को मंडी में करीब 20 से 25 ट्रक प्याज की आवक हुई। पिछले सप्ताह तक रोजाना 40 से 45 ट्रक प्याज मंडी पहुंच रहा था। आवक लगभग आधी रह गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

कारोबारियों के अनुसार सावन समाप्त होने के बाद प्याज की खपत बढ़ी है। मांग बढ़ने के बीच आवक कम होने का असर फुटकर बाजार में दिखाई दे रहा है। हालांकि, सरकारी प्रयासों के कारण थोक भाव में गिरावट बनी हुई है। एक सप्ताह पहले अलग-अलग गुणवत्ता के प्याज का थोक भाव 40 से 45 रुपये प्रति किलो था, जो अब घटकर 35 से 40 रुपये किलो हो गया है।

विज्ञापन

सरकारी आदेश के बाद प्याज खरीदने वाले व्यापारी कांदा एक्सप्रेस के शहर पहुंचने का इंतजार कर रहे हैं। फिलहाल कांदा एक्सप्रेस दिल्ली पहुंच चुकी है। कारोबारियों को उम्मीद है कि जल्द ही शहर में भी सस्ते प्याज की रैक पहुंच सकती है। इसके बाद फुटकर बाजार में भी प्याज के दाम नीचे आने की उम्मीद है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed