फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   One year old child dies by drowning in bucket

हरदोई: खेलने के दौरान बाल्टी में डूबकर एक साल के मासूम की मौत

Mon, 19 Oct 2020 07:24 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हरदोई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हरदोई Published by: शिखा पांडेय Updated Mon, 19 Oct 2020 07:24 PM IST
विज्ञापन
One year old child dies by drowning in bucket
सांकेतिक तस्वीर
हरदोई जिले में हरपालपुर कोतवाली क्षेत्र के ग्राम गंधेड़ा में बाल्टी में भरे पानी में डूबकर एक वर्ष के मासूम की मौत हो गई। घटना से परिजनों में कोहराम मच गया। गंधेड़ा निवासी राजवीर खेती करते हैं।
विज्ञापन


सोमवार सुबह परिवार के सभी लोग कार्यों में व्यस्त थे। इस बीच राजवीर का पुत्र सुशांत (1) घर में लगे हैंडपंप के निकट पहुंच गया। यहां पानी से भरी हुई बाल्टी रखी थी। पानी से खेलने के दौरान मासूम बाल्टी में ही गिर गया लेकिन बाहर नहीं निकल सका।
विज्ञापन


जब राजवीर को काफी देर तक सुशांत नजर नहीं आया तो उन्होंने परिजनों को बताया। वह हैंडपंप के पास पहुंचे तो उनके होश उड़ गए। बाल्टी में सुशांत को डूबा देख आनन फानन ही परिजन उसे लेकर हरपालपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचे।
विज्ञापन
विज्ञापन


वहां ड्यूटी पर तैनात डॉ. आशीष तिवारी ने उसे मृत घोषित कर दिया। सुशांत माता पिता की इकलौती संतान था। घटना से मृतक की मां रूबी और दादी बदहवास हो गईं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed