फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   One TSI and four constables caught in open extortion, suspended after investigation of viral video

Kanpur: खुली वसूली करते पकड़े गए एक टीएसआई व चार सिपाही, वायरल वीडियो की जांच के बाद निलंबित

Wed, 22 Nov 2023 10:07 AM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: हिमांशु अवस्थी Updated Wed, 22 Nov 2023 10:07 AM IST
सार

Kanpur News: डीसीपी ट्रैफिक सलमान ताज पाटिल ने बताया कि जांच में दोषी पाए जाने पर कार्रवाई की गई है। भ्रष्ट आचरण के मामले में किसी को बख्शा नहीं जाएगा।

विज्ञापन
One TSI and four constables caught in open extortion, suspended after investigation of viral video
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

कानपुर में ट्रैफिक पुलिसकर्मी वाहनों से अवैध वसूली के खेल में उलझे हुए हैं और जनता जाम में। इसी तरह की अवैध वसूली के आरोप में एक टीएसआई और ट्रैफिक पुलिस के ही चार सिपाहियों को निलंबित किया गया है। आरोप है कि ये लोग रामादेवी डायवर्जन पर आने वाले भारी वाहनों से अवैध वसूली कर आगे जाने देते थे।

विज्ञापन

शिकायत पर गोपनीय जांच कराई गई और आरोपों की पुष्टि होने पर निलंबित कर दिया गया। वहीं, डबल पुलिया पर अवैध वसूली का वीडियो वायरल होने के बाद टीएसआई को लाइन हाजिर कर दो होमगार्ड जवानों को ड्यूटी से हटा दिया गया है।
विज्ञापन

सोशल मीडिया पर सोमवार को एक वीडियो वायरल हुआ, जिसमें आरोप लगाया गया कि रामादेवी डायवर्जन से लखनऊ व उन्नाव की ओर जाने वाले वाहनों को छोड़ने के लिए अवैध वसूली की जाती है। मामला संज्ञान में आने पर डीसीपी ट्रैफिक ने जांच के आदेश दिए।

विज्ञापन
विज्ञापन

सिपाहियों के खिलाफ वसूली के साक्ष्य पाए गए
टीआई पूर्वी की जांच में टीएसआई कुलदीप पांडेय के अलावा ट्रैफिक पुलिस के सिपाही सज्जन कुमार, इंतजार बेग, संदीप व प्रदीप के खिलाफ वसूली के साक्ष्य पाए गए। इसी के बाद सभी को मंगलवार सुबह निलंबित कर दिया गया। साथ ही मामले की विभागीय जांच शुरू कर दी गई है।

डबल पुलिया पर वायरल हुआ वीडियो
जांच में यह भी देखा जाएगा कि अवैध वसूली की रकम को पांचों आपस में ही बांटते थे या आगे भी हिस्सेदार थे। वहीं, डबल पुलिया पर वायरल हुए वीडियो में दो होमगार्ड जवान मुकेश व सर्वेश कुमार एक कार सवार से चेकिंग के नाम पर पैसे वसूलते दिखे। इस काम में वहां तैनात टीएसआई रामनारायण की भूमिका भी संदिग्ध पाई गई।

भ्रष्ट आचरण के मामले में किसी को बख्शा नहीं जाएगा
इसलिए उसे लाइन हाजिर कर विभागीय जांच शुरू कर दी गई है। वसूली के आरोप में फंसे होमगार्ड जवानों को बर्खास्त करने के लिए होमगार्ड कमांडेंट को पत्र भेज दिया गया है। डीसीपी ट्रैफिक सलमान ताज पाटिल ने बताया कि जांच में दोषी पाए जाने पर कार्रवाई की गई है। भ्रष्ट आचरण के मामले में किसी को बख्शा नहीं जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed