फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   One soldier injured in an encounter with miscreants in robbery of cash van

यूपी: कैश वैन लूटने की फिराक में बदमाशों की पुलिस से मुठभेड़ में एक सिपाही घायल, शातिर को लगी गोली

Thu, 10 Oct 2019 08:43 PM IST
प्रभापुंज मिश्रा यूपी डेस्क, अमर उजाला, हरदोई
यूपी डेस्क, अमर उजाला, हरदोई Published by: प्रभापुंज मिश्रा Updated Thu, 10 Oct 2019 08:43 PM IST
विज्ञापन
One soldier injured in an encounter with miscreants in robbery of cash van
कैश वैन लूटने की फिराक में बदमाशों से मुठभेड़, सिपाही राहुल वर्मा घायल व एक शातिर के लगी गोली - फोटो : अमर उजाला
हरदोई में देहात कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत बुधवार की रात खदरा में पुलिस टीम और बाइक सवार बदमाशों के बीच मुठभेड़ हो गई। पुलिस की गोली से एक शातिर घायल हो गया, जबकि उसका साथी फरार हो गया। पुलिस का दावा है कि बाइक सवार दोनों शातिर कैश वैन लूटने की रेकी कर चुके थे और घटना को अंजाम देने के लिए ही हरदोई आ रहे थे।
विज्ञापन


शातिर के पास से एक तमंचा, दो खोखा, तीन कारतूस और एक बिना नंबर की बाइक बरामद हुई है। मुठभेड़ के दौरान शातिर की गोली से क्राइम ब्रांच का एक सिपाही भी घायल हो गया। सर्विलांस टीम के प्रभारी आलोक सिंह को रात लगभग साढ़े 10 बजे जानकारी मिली थी कि पिछले कई दिनों से अलग-अलग बैंकों की कैशवैन की रेकी कर रहे बाइक सवार दो युवक घटना को अंजाम देने के लिए बुधवार की रात हरदोई पहुंचेंगे।
विज्ञापन


एसपी आलोक प्रियदर्शी को मामले की जानकारी दी गई। एसपी ने सर्विलांस टीम के अलावा क्राइम ब्रांच और देहात कोतवाली पुलिस को वाहनों की जांच का अभियान चलाने का निर्देश भी दिया। देहात कोतवाली के कोतवाल राकेश यादव लखनऊ रोड पर नानकगंज के निकट वाहनों की जांच कर रहे थे, तभी बाइक सवार दो युवक पुलिस को देखकर खदरा की ओर भागने लगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


दूसरी तरफ से आ रहे सर्विलांस टीम के प्रभारी आलोक सिंह ने बाइक सवारों को रुकने का इशारा किया तो बदमाशों ने फायरिंग कर दी। फायरिंग में क्राइम ब्रांच का सिपाही राहुल वर्मा को बाएं हाथ में गोली लग गई। इसके बाद पुलिस टीम की फायरिंग में संजय चौरसिया पुत्र अगनू चौरसिया निवासी कोतवाली संडीला के पैर में गोली लगी। उसका एक साथी फरार हो गया। पुलिस ने घायल को जिला अस्पताल पहुंचाया। एसपी आलोक प्रियदर्शी ने बताया कि आरोपी बेहद शातिर है। उस पर कई मामले दर्ज हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed