{"_id":"5e457ecb8ebc3ee59070a148","slug":"one-man-died-in-hamirpur-due-to-sand-mining","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"मौरंग का टीला धसने से खलासी की दबकर मौत, बेतवा नदी में खनन करते समय हुआ हादसा, कगार पर खड़ा था खलासी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मौरंग का टीला धसने से खलासी की दबकर मौत, बेतवा नदी में खनन करते समय हुआ हादसा, कगार पर खड़ा था खलासी
Fri, 14 Feb 2020 08:51 AM IST
प्रभापुंज मिश्रा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
Published by: प्रभापुंज मिश्रा
Updated Fri, 14 Feb 2020 08:51 AM IST
विज्ञापन
अवैध मौरंग खनन (सांकेतिक तस्वीर)
- फोटो : अमर उजाला
हमीरपुर के जलालपुर थानाक्षेत्र में बेतवा नदी में खदान पर गुरुवार को मौरंग खनन करते समय एक टीला धसक गया। जिससे वहीं पास में खड़े मौरंग लादने आए कानपुर देहात के खलासी की दबकर मौत हो गई। हादसे से खदान में अफरातफरी मच गई। घटना की सूचना पर पुलिस ने शव को मलबे से बाहर निकलवाया।
परिजनों के पोस्टमार्टम से इनकार करने पर शव उनके सुपुर्द कर दिया गया। भेड़ी डांडा में बेतवा नदी में मौरंग खदानें संचालित हैं। मौरंग खंड संख्या 23/14 में गुरुवार सुबह करीब 11 बजे मौरंग निकासी की जा रही थी। खदान में मौरंग लादने आए ट्रक लाइन से खड़े थे।

वहीं थाना भोगनीपुर, कानपुर देहात के ग्राम चौरा निवासी ट्रक का खलासी अतीक (24) पुत्र मुराद मौरंग की कगार के पास जाकर खड़ा हो गया, जबकि चालक शिशुपाल पुत्र श्यामलाल पाल ट्रक में बैठकर मौरंग लोड करवाने का इंतजार कर रहा था। इसी बीच मौरंग का टीला धसक गया और खलासी अतीक के ऊपर गिरा।
जिससे खलासी मौरंग में दब गया। इस घटना से खदान कर्मियों में हड़कंप मच गया। आननफानन में मशीनों से मौरंग का ढेर हटवाकर खलासी को बाहर निकाला गया, लेकिन तब तक उसकी मौत हो चुकी थी। घटना से गुस्साए ट्रक चालक हंगामा करने लगे। मौरंग कर्मचारी मौके से भाग निकले। एसडीएम जुबैर बेग व जलालपुर थानाध्यक्ष पहुंचे और जांच शुरू की।
अपर पुलिस अधीक्षक संतोष कुमार सिंह ने बताया खदान में ट्रक के खलासी की मौरंग के टीले में दबकर मौत के मामले की जांच कराई जा रही है। तहरीर मिलने पर मामला दर्ज किया जाएगा। उधर थाने के उपनिरीक्षक नंदकिशोर ने बताया मृतक के पिता मुराद व भाई सदीक, ससुर ऐसद ने लिखित रूप से पोस्टमार्टम कराने से इनकार किया है। इसलिए शव परिजनों को सौंप दिया गया है।