{"_id":"61254ce88ebc3e17183ed418","slug":"one-lakh-rupees-cheated-in-installing-mobile-tower-akbarpur-news-knp6480322162","type":"story","status":"publish","title_hn":"मोबाइल टावर लगाने के नाम पर ठगे एक लाख","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मोबाइल टावर लगाने के नाम पर ठगे एक लाख
विज्ञापन
शिवली (कानपुर देहात)। मोबाइल टावर लगाने के नाम पर टप्पेबाजों ने एक महिला से एक लाख रुपये ठग लिए। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज नहीं की तो पीड़िता को कोर्ट की शरण लेनी पड़ी। अब कोर्ट के आदेश पर पुलिस ने मुंबई निवासी दो महिलाओं समेत तीन पर धोखाधड़ी व अमानत में खयानत की रिपोर्ट दर्ज की है।
शिवली कोतवाली क्षेत्र के गांव पकरा निवासी वीना देवी पत्नी पप्पू ने तहरीर में बताया कि जीटीएल वीजी फोरजी मोबाइल कंपनी का टॉवर लगवाने के लिए बीते वर्ष अक्तूबर में मुंबई के डी 256 कौला रोड निवासी अमृता सिंह व गली नंबर 8 अंधेरी रोड निवासी अंजली सिंह ने फोन पर बात की। कई बार में इन दोनों ने अपने बैंक खाते में उससे एक लाख रुपये डलवा लिए।
इसके बाद नवी मुंबई निवासी कंपनी के शाखा प्रबंधक अजीत कुमार ने नवंबर में 48 लाख रुपये का चेक टॉवर लगवाने के लिए दिया। यह चेक बैंक में लगाया तो बाउंस हो गया। इस पर उसने पड़ताल कराई तो मुंबई में कार्यालय निश्चित जगह पर नहीं मिला। थाना प्रभारी आमोद कुमार सिंह ने बताया कि कोर्ट के आदेश पर रिपोर्ट दर्ज की गई है। विवेचना के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।