फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   one farmer died in harsh firing in hardoi

तिलक के दौरान शुरु हुई हर्ष फायरिंग, तभी एक गोली किसान की कनपटी में लगने से गांव में मच गया हड़कंप

Tue, 07 May 2019 08:36 PM IST
प्रभापुंज मिश्रा यूपी डेस्क, अमर उजाला, हरदोई
यूपी डेस्क, अमर उजाला, हरदोई Published by: प्रभापुंज मिश्रा Updated Tue, 07 May 2019 08:36 PM IST
विज्ञापन
one farmer died in harsh firing in hardoi
घटना के बाद घर के बाहर खड़ी भीड़
हरदोई के पचदेवरा थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम सहुआपुर में तिलक समारोह के दौरान हर्ष फायरिंग में गोली लगने से किसान की मौत हो गई। मृतक के पुत्र की तहरीर पर आरोपी के खिलाफ गैर इरादतन हत्या की रिपोर्ट दर्ज की गई है। पुलिस फरार आरोपी की तलाश कर रही है। 
विज्ञापन


सहुआपुर निवासी दिनेश सिंह के पुत्र राहुल का सोमवार शाम तिलकोत्सव था। तिलक चढ़ाने के लिए शाहजहांपुर के मिर्जापुर थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम मिर्जापुर बहेरिया से लोग आए थे। देर रात गांव निवासी मनीष पुत्र गंगाभक्त बंदूक से हर्ष फायरिंग करने लगा। इसी दौरान छत पर खड़े होकर तिलक देख रहे किसान राजबहादुर (55) पुत्र सिकदार के गोली जा लगी।
विज्ञापन


 

गोलियों की आवाज से पूरे गांव में मच गया था हड़कंप

one farmer died in harsh firing in hardoi
मृतक एवं घर के बाहर खड़ी भीड़
कनपटी में गोली लगने से वह छत से नीचे आ गिरा। अचानक हुई इस घटना से मौके पर अफरा-तफरी मच गई। इससे पहले कि लोग कुछ समझ पाते, राजबहादुर ने दम तोड़ दिया। ग्रामीणों ने राजबहादुर के पुत्र शरदवीर को घटना की जानकारी दी। सीओ शाहाबाद उमाशंकर सिंह मौके पर पहुंचे और लोगों से पूछताछ की।

मंगलवार दोपहर तक दोनों पक्षों के बीच सुलह-समझौते की कोशिश होती रही। दोपहर बाद मृतक के पुत्र शरदवीर की तहरीर पर मनीष के विरुद्ध गैर इरादतन हत्या की रिपोर्ट दर्ज कर ली गई। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। राजबहादुर के परिवार में पत्नी विटाना, पुत्र शरदवीर और दो पुत्रियां कुसुमा व शिल्पी हैं। 
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed