{"_id":"60df65d98ebc3e4ce16ed2da","slug":"one-day-left-only-65-percent-of-the-plants-are-lifted-akbarpur-news-knp6379135167","type":"story","status":"publish","title_hn":"एक दिन शेष, केवल 65 फीसदी पौधों की उठान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एक दिन शेष, केवल 65 फीसदी पौधों की उठान
विज्ञापन
कानपुर देहात। जिले में चार जुलाई को पौधरोपण अभियान चलाया जाना है। एक दिन के अभियान में 46.16 लाख पौधे लगाए जाने हैं। वहीं नर्सरी से पौध उठान सुस्त है। एक दिन शेष बचा है और अब तक केवल 65 फीसदी पौधों की उठान हो सकी। इस पर सीडीओ ने नाराजगी जताई है।
हरियाली बढ़ाने के लिए जिले में चार जुलाई को एक दिन के अभियान में 46.16 लाख पौधे लगाने हैं। अभियान के नोडल वन विभाग को 24.49 लाख पौधे लगाने का लक्ष्य मिला है। वहीं अन्य 20 विभागों को 21.67 लाख पौधे लगाना है। नर्सरी से पौधों की उठान के मांग पत्र पहले ही जारी किए जा चुके हैं। इधर वन विभाग की 24 नर्सरी से जरूरत के पौधों की उठान की गति सुस्त है।
शुक्रवार को विकास भवन सभागार में सीडीओ सौम्या पांडेय ने पौधरोपण समिति की समीक्षा बैठक की। इसमें केवल 65 फीसदी पौधों की उठान होने पर सीडीओ ने नाराजगी जताई। उन्होंने कहा कि जल्द से जल्द पौधों की उठान सुनिश्चित की जाए। अन्यथा संबंधित विभाग के जिम्मेदार अफसरों पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
सीडीओ ने गड्ढे तैयारी के लिए अफसरों को स्थलीय निरीक्षण के निर्देश दिए। पौधे लगाने के बाद क्विक कैप्चर एप पर फोटो अपलोड करनी जरूरी है। जियो टैगिंग भी की जाएगी। यहां डीएफओ अशोक चंद्रा ने बताया कि नर्सरी से पौधों की उठान कराई जा रही है। बैठक में पीडी डीआरडीए डीके यादव समेत अन्य अधिकारी मौजूद रहे।