{"_id":"61731436523dee088b5df4d3","slug":"one-day-dm-reached-the-district-hospital-said-only-one-attendant-stayed-with-the-patient-in-the-ward-akbarpur-news-knp659807548","type":"story","status":"publish","title_hn":"एक दिन की डीएम पहुंचीं जिला अस्पताल, कहा - वार्ड में मरीज के साथ रुके सिर्फ एक तीमारदार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एक दिन की डीएम पहुंचीं जिला अस्पताल, कहा - वार्ड में मरीज के साथ रुके सिर्फ एक तीमारदार
विज्ञापन
जिला अस्पताल के वैक्सीनेशन कक्ष का निरीक्षण करती एक दिन की डीएम अजरा खान। संवाद
- फोटो : AKBARPUR
कानपुर देहात। मिशन शक्ति के फेज तीन में मेगा इवेंट नायिका के तहत शुक्रवार को मेधावी बालिकाओं को एक दिन का अधिकारी बनाया गया। डीएम से लेकर थानाध्यक्ष बनी इन अधिकारियों ने अहम फैसले लिए।
डीएम बनी अजरा खान से जिला अस्पताल के निरीक्षण में बिना मास्क पहने लोगों को देखकर फटकार लगाई। जनरल वार्ड में मरीज के साथ केवल एक तीमारदार के ही रुकने को लेकर निर्देश दिया।
कक्षा 12 की छात्रा अजरा खान को शुक्रवार को एक दिन का डीएम बनाया गया। इस दौरान डीएम जेपी सिंह ने पुष्प गुच्छ देकर अजरा को सम्मानित किया। डीएम अजरा ने शिकायतों की सुनवाई कर समयबद्ध निस्तारण पर जोर दिया।
विज्ञापन
इसके बाद जिला अस्पताल का निरीक्षण किया। उन्होंने चिकित्सकों को निर्देशित किया कि वार्ड में मरीज के पास केवल एक तीमारदार ही रुके। इमरजेंसी वार्ड, वैक्सीनेशन सेंटर, जन औषधि केंद्र, ओपीडी आदि का निरीक्षण किया।
संविलियन विद्यालय रनियां के निरीक्षण में कक्ष में कूड़े भरा डस्टबिन देखकर नाराजगी जताई। इस दौरान तहसीलदार सदर संजय कुमार, जिला प्रोबेशन अधिकारी अभिषेक पांडेय, संरक्षण अधिकारी धर्मेंद्र कुमार ओझा आदि मौजूद रहे।
वहीं एक दिन की सीडीओ बनी कक्षा 12 की छात्रा अविका शुक्ला ने ब्लॉक अकबरपुर का निरीक्षण किया। साफ सफाई के निर्देश दिए। उन्होंने बालिका इंटर कॉलेज व तिगाई प्राथमिक स्कूल भी देखा और मेहनत से पढ़ाई करने के प्रति बच्चों को प्रेरित किया।
एक दिन की एडीएम प्रशासन बनी कक्षा 10 की छात्रा अग्रिमा पांडेय ने शिकायतें सुनीं और आवश्यक निर्देश दिए। कलक्ट्रेट कार्यालयों का निरीक्षण भी किया।