फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   One arrested for financing bikes on fake ID

कानपुर: मरे हुए शख्स की आईडी पर बाइकें फाइनेंस कराने वाला गिरफ्तार

Thu, 17 Jun 2021 08:53 AM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: शिखा पांडेय Updated Thu, 17 Jun 2021 08:53 AM IST
सार

पुलिस की तफ्तीश में खुलासा हुआ कि महेश की मौत हो चुकी है। उनके दस्तावेजों पर आशीष ने फर्जीवाड़ा कर बाइकें फाइनेंस कराई थीं। एसीपी ने बताया कि आशीष को जेल भेजा गया है। 

विज्ञापन
One arrested for financing bikes on fake ID
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मरे हुए शख्स की जगह एक शातिर खुद पहुंच गया। मरे हुए आदमी के दस्तावेजों का इस्तेमाल कर दो बाइकें फाइनेंस करवा लीं। जब किस्तें नहीं चुकाईं तो तफ्तीश शुरू हुई। तब जाकर पूरे मामले का खुलासा हुआ। कर्नलगंज पुलिस ने बुधवार को आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।
विज्ञापन


एसीपी कर्नलगंज त्रिपुरारी पांडेय ने बताया कि सिविल लाइंस फतेहगढ़ फर्रुखाबाद निवासी आशीष कुमार के एक रिश्तेदार महेश चंद्र किदवई नगर में रहते थे। कुछ समय पहले उनकी मौत हो चुकी है। आशीष ने महेश चंद्र के आधार कार्ड पर खुद की फोटो लगाई।
विज्ञापन


महेश के घर आने वाले जल संस्थान के बिल को भी इसके साथ लगाया। इन्हीं दस्तावेजों पर केटीएल से दो बाइकें फाइनेंस कराईं। जब किस्तें नहीं चुकाईं तो फाइनेंस कंपनी ने पुलिस को सूचना दी। पुलिस की तफ्तीश में खुलासा हुआ कि महेश की मौत हो चुकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन


उनके दस्तावेजों पर आशीष ने फर्जीवाड़ा कर बाइकें फाइनेंस कराई थीं। एसीपी ने बताया कि आशीष को जेल भेजा गया है। पता किया जा रहा है कि आशीष ने इस तरह का फर्जीवाड़ा पहले भी किया है या नहीं। अगर मामले पाए जाते हैं तो इसी केस में उनको शामिल किया जाएगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed