फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   On the provocation of the SI, the constable posted a caste post on social media, both sent to police line

यूपी: कानपुर में सिपाही के पोस्ट से पुलिस विभाग में मचा हड़कंप, लिखा ‘यादवों’ को सभी चौकी थानों से हटाया गया

Sat, 15 Jan 2022 04:20 PM IST
प्रभापुंज मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: प्रभापुंज मिश्रा Updated Sat, 15 Jan 2022 04:20 PM IST
सार

सोशल मीडिय पर वायरल एक पोस्ट ने कानपुर पुलिस में हड़कंप मचा रखा है। चकेरी थाने के कृष्णा नगर चौकी में तैनात सिपाही अतुल यादव ने एसआई निशा यादव के उकसाने पर एक जातिगत पोस्ट की जो कुछ ही देर में वायरल हो गई। 

विज्ञापन
On the provocation of the SI, the constable posted a caste post on social media, both sent to police line
पूर्व कैबिनेट मंत्री शिवपाल सिंह यादव के साथ एसआई निशा यादव व कांस्टेबल अतुल यादव - फोटो : amar ujala

विस्तार

विधानसभा चुनावों को लेकर पुलिस विभाग में भी गहमागहमी मची हुई है। शुक्रवार को चकेरी थाने के कृष्णा नगर चौकी में तैनात सिपाही अतुल यादव ने एसआई निशा यादव के उकसाने पर एक जातिगत भड़काऊ पोस्ट अपने फेसबुक अकाउंट पर वायरल कर दिया।
विज्ञापन


पोस्ट में सिपाही ने सीधे पुलिस कमिश्नरी पर विशेष जाति के पुलिस कर्मियों संग भेदभाव करने का आरोप लगाया। मामले को संज्ञान में लेते हुए एडिशनल पुलिस कमिश्नर आनंद प्रकाश तिवारी ने दोनों को इन हाजिर कर दिया। सिपाही अतुल यादव ने पोस्ट में लिखा ‘कानपुर कमिश्नरेट में ‘यादवों’ को सभी थानों/चौकियों के चार्ज से हटा दिया गया है।
विज्ञापन

 

आखिर यादवों के प्रति इतनी नफरत क्यों?’ पोस्ट के वायरल होते ही करीब सात घंटे में 40 लोगों ने शेयर किया और 75 से अधिक  लोगों ने कमेंट व 415 लोगों ने लाइक किया। पोस्ट वायरल होते ही मामला एडिशनल पुलिस कमिश्नर तक पहुंचा।

विज्ञापन
विज्ञापन

 

उन्होंने मामले की जांच कराई तो पता चला कि पूर्व में कृष्णा नगर चौकी में तैनात रहीं एसआई निशा यादव के उकसाने पर सिपाही अतुल यादव ने पोस्ट करते हुए पुलिस कमिश्नरी पर आरोप लगाया था। एसआई निशा यादव को एक सप्ताह पहले ही चौकी से हटाया गया था।


 

उनके चौकी से हटने के बाद सिपाही ने यह पोस्ट किया। अधिकारियों ने जब सिपाही के फेसबुक अकाउंट की जांच की तो उसमें कई पोस्ट ऐसी मिलीं, जिसमें सिपाही व एसआई पूर्व कैबिनेट मंत्री शिवपाल सिंह यादव के साथ नजर आ रहे हैं। एसआई व सिपाही की यह तस्वीर भी सोशल मीडिया पर खूब वायरल हुई। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed