Hamirpur: अदालत के आदेश पर चौकी इंचार्ज सहित 12 लोगों मुकदमा, 10 माह पहले हुई थी घटना…जांच में जुटी पुलिस
Hamirpur News: मामले में पुलिस ने अदालत के आदेश पर चौकी इंचार्ज सहित 12 लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज करके विवेचना शुरू की है। थानाध्यक्ष राकेश कुमार ने बताया कि मुकदमा दर्ज कर विवेचना शुरू कर दी गई है। उसी के आधार पर आरोपियों पर कार्रवाई की जाएगी।
विस्तार
हमीरपुर जिले के भरुआ सुमेरपुर कस्बे में सीमा पर तैनात सीआरपीएफ जवान की पत्नी को पुलिस न्याय नहीं दिला सकी। मजबूरी में उसने अदालत की शरण लेनी पड़ी। दस माह पूर्व जमीन विवाद में सीआरपीएफ जवान की जमीन पर चौकी इंचार्ज की मौजूदगी में घर मे घुसकर दीवाल गिराने, मारपीट व छेड़खानी के मामले में अदालत के आदेश पर चौकी इंचार्ज सहित 12 लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर विवेचना शुरू की है।
थाना क्षेत्र एक गांव निवासी महिला ने अदालत को अवगत कराया था कि उसके पति जम्मू में सीआरपीएफ में तैनात हैं। बीते वर्ष छह नवंबर को गांव निवासी रामअवतार साहू, कलावती साहू, गुरु प्रसाद साहू, अर्चना साहू, अलका साहू, रानीबाई साहू,छुटकू साहू आदि चार अज्ञात लोगों ने मिलकर उसकी 16 फीट जमीन पर कब्जा करने लगे। उसने इसकी सूचना फोन से पति व इंगोहटा चौकी इंचार्च को शिवम पांडेय को दी। लेकिन शिवम पांडेय मौके पर नहीं आए।
इसके बाद 11 नवंबर को चौकी इंचार्ज की मौजूदगी में आरोपियों ने उसके घर पर घुस आए और गाली गलौज करते हुए उसके साथ मारपीट,छेड़खानी आदि करते उसे उसके मकान की पक्की दो दीवार को तोड़कर ढहा दिया। इसकी सूचना उसने पति को दी। उन्होंने भी जम्मू से फोन के द्वारा चौकी इंचार्ज से कार्रवाई करने को कहा, लेकिन उन्होंने कुछ भी नहीं हुआ। पीड़िता ने बताया कि आरोपी रामअवतार साहू 16 फीट जमीन पर कब्जा करना चाहता है।
रिपोर्ट के अनुसार होगी अग्रिम कार्रवाई
इसी विवाद के कारण लोगों ने घटना को अंजाम दिया। वहीं, बचाने आए चार लोगों को भी मारा पीटा। पुलिस ने अदालत के आदेश पर चौकी इंचार्ज सहित 12 लोगों के खिलाफ धारा 147, 323, 504, 506, 427,452, 354 एवं दलित उत्पीड़न एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज करके विवेचना शुरू की है। चौकी इंचार्ज का तबादला हो चुका है। थानाध्यक्ष राकेश कुमार ने बताया कि मुकदमा दर्ज कर विवेचना शुरू कर दी गई है। उसी के आधार पर आरोपियों पर कार्रवाई की जाएगी।