{"_id":"5a27a42c4f1c1bce408bb507","slug":"on-the-demand-of-dowry-girl-refused-to-marry","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"दूल्हे ने मांगी बुलेट तो लड़की ने दिया \"बुलेट सा जवाब\", जनातियों-बारातियों का ऐसा रहा रिएक्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दूल्हे ने मांगी बुलेट तो लड़की ने दिया "बुलेट सा जवाब", जनातियों-बारातियों का ऐसा रहा रिएक्शन
टीम डिजिटल, अमर उजाला, कानपुर
Updated Wed, 06 Dec 2017 01:42 PM IST
विज्ञापन
सुषमा
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
इंतजार के पल बीते और बारात दरवाजे पर आ गई। दूल्हा शादी की रश्मों के लिए दूल्हन के घर की ओर बढ़ा लेकिन उसी पल उसकी एक ऐसी मांग दूल्हन को इतनी नागवार गुजरी कि उसने एक क्षण सोचे बिना शादी से इनकार कर दिया। जानें क्या था मामला...
विज्ञापन
जहां दौलत की पूजा हाे वहां सम्मान नहीं मिलेगा
डेमो पिक
घटना जालौन के माधौगढ़ कस्बा की है। मंगलवार काे गांव में एक बरात अाई। शादी की रस्माें के दाैरान दूल्हे ने लड़की के पिता से बुलेट माेटर साइकिल की मांग रखी। दुल्हन काे जैेसे ही वर पक्ष की इस मांग का पता चला उसने यह कहते हुये शादी से इंकार कर दिया जहां दौलत की पूजा हाे वहां सम्मान नहीं मिलेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
मुंबई के एक काॅलेज से एमकाम की पढ़ाई पूरी की
सुषमा
सुषमा ने मुंबई के एक काॅलेज से एमकाम की पढ़ाई पूरी की है। जब शादी के लिये प्रस्ताव अाया था ताे सुषमा ने यह साेच कर हां किया था कि परिवार अच्छा है। उसका जीवन वहां खुशी के साथ बीतेगा पर जब शादी से पहले ही दूल्हे ने दहेज की मांग की ताे उसे लगा कि ये वाे परिवार नहीं है जहां उसे बहू बनके जाना है।
सुषमा ने शादी से इंकार करते हुए कहा कि जहां ऐसे दहेज लोभी बसते हो और उनके यहां सिर्फ रुपयों की पूजा होती हो वहां पर बहुओं को सम्मान नहीं मिलता है। ऐसी जगह कतई शादी नहीं करेगी।
सुषमा ने शादी से इंकार करते हुए कहा कि जहां ऐसे दहेज लोभी बसते हो और उनके यहां सिर्फ रुपयों की पूजा होती हो वहां पर बहुओं को सम्मान नहीं मिलता है। ऐसी जगह कतई शादी नहीं करेगी।
शादी करने से इंकार
डेमो पिक
पिता ने उसे इतना पढ़ाया लिखाया कि वह अपने पैरों पर खड़ी हो सकती है। इसके लिए उसे किसी के सहारे की जरूरत नहीं है। आज कि शिक्षित दौर में भी दहेज का लोभ वह बर्दाश्त नहीं कर सकती।
गांव वालों को बेटी सुषमा पर गर्व है। उसने इतना साहासिक कदम उठाते हुये शादी करने से इंकार कर दिया। उनका कहना है कि सुषमा ने साहस दिखाते हुए शादी से इनकार किया है। ऐसे में दहेज लोभियों को सबक मिलेगा।
गांव वालों को बेटी सुषमा पर गर्व है। उसने इतना साहासिक कदम उठाते हुये शादी करने से इंकार कर दिया। उनका कहना है कि सुषमा ने साहस दिखाते हुए शादी से इनकार किया है। ऐसे में दहेज लोभियों को सबक मिलेगा।