फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   On suspicion of relation with mother, dead body by killing farmer

मां से संबंध के शक में किसान की हत्या कर शव जलाया

Sun, 10 Jan 2021 01:17 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 10 Jan 2021 01:17 AM IST
विज्ञापन
On suspicion of relation with mother, dead body by killing farmer
घाटमपुर (कानपुर)। कोतवाली के नंदना गांव के दौलतपुर मजरे में मां से संबंध होने के शक में युवक ने शुक्रवार रात किसान की गला दबाकर हत्या कर दी। पहचान मिटाने के लिए पेट्रोल डालकर शव को जला दिया। शनिवार सुबह खेत में अधजला शव पड़े होने की सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने परिजनों की तहरीर पर आरोपी को गिरफ्तार किया।
विज्ञापन

दौलतपुर निवासी शिवशंकर संखवार (58) शुक्रवार रात करीब साढ़े आठ बजे घर से खेत के लिए निकले थे। सुबह तक घर नहीं लौटने पर परिजनों ने उनकी तलाश शुरू की। इसी बीच ग्रामीणों से विजय बहादुर के खेत में अधजला शव पड़े होने की जानकारी मिली। एसपी ग्रामीण बृजेश कुमार श्रीवास्तव ने बताया कि किसान के बेटे सतीश की तहरीर पर गांव निवासी अमित, उसकी मां और उसके साथी राजकुमार उर्फ मझले पर हत्या, साक्ष्य मिटाने और एससीएसटी एक्ट के तहत केस दर्ज किया है।
विज्ञापन

पूछताछ में अमित ने बताया कि उसको शक था कि शिवशंकर का उसकी मां के साथ संबंध है। गांव के कई लोग अक्सर मां को लेकर ताने मारने के साथ अभद्र टिप्पणी भी करते थे। वारदात के एक दिन पहले हुई कहासुनी के दौरान ठान लिया था कि शिवशंकर को मार दूंगा। गला दबाकर हत्या करने के बाद उसका शव जला दिया। एसपी ने बताया कि अभी तक अमित के अलावा अन्य किसी की भूमिका वारदात में नहीं मिली है। जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

एक दिन पहले दी थी धमकी
किसान के बेटे सतीश ने बताया कि अमित व उसके परिवार वाले काफी दिनों से खुन्नस रखे हुए थे। सात जनवरी की शाम अमित व उसकी मां ने खेत जाते समय पिता को रोककर गाली गलौज की। अमित ने जान से मारने की धमकी भी दी थी। घाटमपुर सीओ रवि कुमार सिंह का कहना है कि वारदात के पहले कभी दोनों पक्षों का आपस में विवाद नहीं हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed