फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   On paper, the exam center is nearby; in reality, the journey is four times as long.

Kanpur News: हवा में परीक्षा केंद्र पास, हकीकत में सफर चाैगुना

Fri, 30 Oct 2026 02:21 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Fri, 30 Oct 2026 02:21 AM IST
विज्ञापन
On paper, the exam center is nearby; in reality, the journey is four times as long.
कानपुर। यूपी बोर्ड की हाईस्कूल और इंटरमीडिएट परीक्षा के लिए जारी 116 केंद्रों की अनंतिम सूची पर प्रधानाचार्यों ने सवाल उठाए हैं। प्रधानाचार्यों का कहना है कि परीक्षा केंद्र मानक से अधिक दूरी पर बनाए गए हैं। हवाई दूरी के आधार पर जिस केंद्र को सात से 12 किमी दूर बताया गया है, वह सड़क मार्ग से 45 किमी दूर है। यानी दूरी करीब चार गुना अधिक है।
विज्ञापन

केंद्र आवंटन में दूरी, क्षमता और संसाधनों से जुड़ीं समस्याओं को लेकर दो दिन में 93 से ज्यादा इंटर कॉलेजों के प्रधानाचार्यों ने आपत्तियां दर्ज कराई हैं। सबसे अधिक परेशान बिधनू के लक्ष्मणपुर स्थित वीणा पाणि इंटर कॉलेज की छात्राएं हैं। इनका परीक्षा केंद्र 45 किलोमीटर दूर गोविंदनगर में बनाया गया है। श्री रामअवतार स्मारक इंटर कॉलेज, दमगड़ा, पतरसा का परीक्षा केंद्र 25 किमी दूर हरसहाय जगदंबा सहाय इंटर कॉलेज, पीरोड में बनाया गया है।
विज्ञापन

गंगा प्रसाद इंटर कॉलेज, रमईपुर के छात्रों को 23 किमी दूर किदवई विद्यालय इंटर कॉलेज, किदवईनगर में परीक्षा देनेे के लिए जाना पड़ेगा। बता दें कि परीक्षा केंद्र की अधिकतम दूरी नियमत: 12 किमी है। बृहस्पतिवार को आपत्तियां दर्ज कराने का अंतिम दिन होने के कारण चुन्नीगंज स्थित जिला विद्यालय निरीक्षक कार्यालय में शाम तक प्रधानाचार्य पहुंचते रहे। अधिकांश ने विद्यालय से काफी दूर परीक्षा केंद्र आवंटित किए जाने पर आपत्ति जताई। अब जनपदीय केंद्र निर्धारण समिति आपत्तियों का सत्यापन कर रिपोर्ट तैयार करेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

केंद्रवार परीक्षार्थियों के प्रस्तावित आवंटन में निजी और सहायता प्राप्त विद्यालयों को प्राथमिकता दी गई है। नगर के दो प्रस्तावित परीक्षा केंद्रों के उपलब्ध आंकड़ों में निजी और एडेड विद्यालयों से बड़ी संख्या में परीक्षार्थियों को जोड़ा गया है। सरकारी विद्यालयों की भागीदारी सीमित दिखाई दे रही है। प्रस्तावित केंद्र आवंटन सूची के अनुसार, आजादनगर स्थित एसएनबीवी इंटर कॉलेज में 606 और श्री सीएम एंग्लो गुजराती हाईस्कूल में 296 परीक्षार्थियों का आवंटन दर्ज है।





प्रधानाचार्यों की आपत्तियां प्राप्त हुईं हैं। जनपदीय केंद्र निर्धारण समिति इनका निस्तारण कर अंतिम सूची तैयार करेगी। इसके बाद माध्यमिक शिक्षा परिषद के प्रयागराज स्थित मुख्यालय भेजी जाएगी। -प्रवीण कुमार तिवारी, डीआईओएस
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed