24 घंटे में पकड़े गए हत्यारे: महिला से अवैध संबंध पर उसके परिजनों ने युवक को घर बुलाकर की हत्या, तीन गिरफ्तार
यूपी के हमीरपुर जिले में युवक की हत्या के मामले में पुलिस ने 24 घंटे में खुलासा करते हुए हत्यारोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। अवैध संबंधों में युवक की हत्या की बात सामने आई है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
हमीरपुर जिले में युवक की पीट-पीटकर हत्या के मामले का पुलिस ने 24 घंटे में खुलासा कर दिया। महिला से अवैध संबंध पर उसके परिवार वालों ने युवक को घर बुलाकर हत्या की थी। पुलिस ने महिला, उसके पति और ससुर को गिरफ्तार कर लिया है। आला कत्ल के अलावा तीन मोबाइल फोन भी बरामद किए हैं।एसपी डॉ. दीक्षा शर्मा ने घटना का खुलासा करते हुए बताया कि सुमेरपुर थानाक्षेत्र के चंदपुरवा गांव में गुरुवार को प्रदीप उर्फ रिंकू पांडेय (26) का शव शुक्रवार को गांव निवासी लक्ष्मी साहू के खेत में पड़ा था।
बताया कि प्रदीप उर्फ रिंकू पांडेय के अवैध संबंध गांव के जयराम यादव की पत्नी आरती से थे। छह जुलाई को जयराम ने एक मोबाइल बेड के गद्दे के नीचे पाया था। इस पर आरती की पिटाई की। इसके बाद जयराम ने पिता बलवीर यादव से मशविरा कर गुरुवार की रात करीब साढ़े 12 बजे आरती से फोन कराकर प्रदीप को घर बुलाया। घर के अंदर उसे दबोचकर तीनों ने डंडों से पीटकर उसकी हत्या कर दी और शव पास के लक्ष्मी साहू के खेत में फेंक आए।
हत्या की सूचना पर दलबल के साथ पहुंची एसपी डॉ. दीक्षा शर्मा ने घटनास्थल का मौका मुआयना किया था। फोरेंसिक टीम व डाग स्क्वायड टीम की मदद से साक्ष्य जुटाए। खोजी कुत्ता दो बार हत्यारोपी के घर तक पहुंचा। इस पर पुलिस को शक हुआ। एसपी ने बताया कि हत्यारोपी घटना के बाद से भूमिगत हो गए थे। ये दूसरे दिन गोवा जाने की तैयारी में थे। बताया कि खोजी कुत्ता दो बार हत्यारोपी के घर के पास पहुंचा, जिससे मामला संदिग्ध लगा। इस पर एसओजी टीम और थाना पुलिस ने शुक्रवार की रात हत्यारोपियों को इंगोहटा हाईवे के पास पेट्रोल पंप से गिरफ्तार कर लिया। ये लोग गोवा जाने की तैयारी में थे।
हत्यारोपी जयराम यादव गोवा में काम करता था। कोरोना काल में घर लौट आया था। तबसे घर पर रहकर आरओ प्लांट में काम करने लगा था। उसके दो बेटे सूर्यांश (6) व ऋषी (4) हैं। उनको ट्यूशन प्रदीप ही पढ़ाता था। इसी बीच प्रदीप जयराम की पत्नी आरती के संपर्क में आ गया और दोनों में प्रेम हो गया। दोनों फोन पर भी घंटों बातें करते थे। एसपी ने बताया कि हत्यारोपियों ने कुबूल किया है कि यह कदम उन्होंने अवैध संबंधों के चलते उठाया है।
इन्होंने किया आरोपियों को गिरफ्तार
थानाध्यक्ष के साथ फैक्टरी एरिया पुलिस चौकी इंचार्ज राहुल मिश्रा, दीवान आरिफ खान, आरक्षी गौरव जादौन, प्रमोद कुमार चौहान, हनुमंत सिंह, अमित कुमार, सौम्या चौहान व स्वाट टीम प्रभारी सुरेश कुमार सैनी, आरक्षी उमाशंकर, सुरेंद्र कुमार मिश्रा, शक्ति सिंह, अतुल कुमार, अतुल तिवारी मौजूद रहे। टीम को इनाम देेकर सम्मानित किया जाएगा।