फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Old vault found in foundation excavation in kanpur

कानपुर देहात : नींव खुदाई में निकली पुरानी तिजोरी, कोशिश के बाद भी खुली नहीं

Thu, 08 Apr 2021 12:33 PM IST
दुष्यंत शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, रूरा (कानपुर देहात)
अमर उजाला नेटवर्क, रूरा (कानपुर देहात) Published by: दुष्यंत शर्मा Updated Thu, 08 Apr 2021 12:33 PM IST
सार

  • तिजोरी में खजाना होने की चर्चा होने लगी
  • उच्चाधिकारियों को अवगत कराया

विज्ञापन
Old vault found in foundation excavation in kanpur
तिजोरी... - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

कानपुर देहात में कस्बे के बनीपारा गांव के एक निर्माणाधीन मकान में जेसीबी से नींव खोदाई के कोई सख्त वस्तु टकरा गई। तेज आवाज सुनकर अन्य मजदूर जुट गए। मालिक की मौजूदगी में खुदाई में भारी भरकम लोहे की पुरानी तिजोरी निकली। प्रयास के बाद भी तिजोरी नहीं खुल सकी। तोड़ने का प्रयास भी विफल रहा।

विज्ञापन


ग्रामीणों ने पुलिस को सूचना दी है। बनीपारा गांव के रहने वाले शंकर दयाल त्रिपाठी का मकान बन रहा है। मंगलवार शाम जेसीबी से नींव खोदाई कराई के दौरान कोई सख्त वस्तु जेसीबी से टकराई। गृह स्वामी ने सावधानी पूर्वक खोदाई कराई तो भारी भरकम पुरानी तिजोरी निकली।
विज्ञापन


तिजोरी को ऊंचाई पर रखा गया। तिजोरी को खोलने और तोड़ने का प्रयास सफल नहीं हुआ। मोहल्ले के लोग जुट गए। वहां तिजोरी में खजाना होने की चर्चा होने लगी। शंकर दयाल ने बताया कि तिजोरी को प्रयास के बाद भी खोला नहीं जा सका है। बुधवार शाम को किसी ने पुलिस को खोदाई में तिजोरी निकलने की सूचना दी। थाना प्रभारी प्रभात सिंह ने बताया कि जानकारी मिली है। उच्चाधिकारियों को अवगत कराया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


तिजोरी खुले तो रहस्य से पर्दा उठे
कानपुर देहात। शंकर दयाल का पुराना घर जर्जर हो गया था। नये सिर से बनवाने के लिए पुराना निर्माण तोड़वाकर नींव खोदाई कराते समय जमीन में गड़ी तिजोरी मिली। अब तिजोरी न खुलने तक गांव में तरह तरह की चर्चाएं आम हैं। कोई तिजोरी में सोने के सिक्के होने का कयास लगा रहा है तो कोई सोने चांदी के आभूषण होने की बात कह रहा है। तहसीलदार ने बताया कि तिजोरी खुलने पर ही रहस्य से पर्दा उठेगा।

लेखपाल को बनीपारा भेजकर जानकारी कराई जा रही है। पुरानी तिजोरी को कब्जे में लिया जाएगा। पुलिस को तिजोरी कब्जे में लेने के बारे में निर्देश दिए गए है। इसके बाद आगे की कार्रवाई होगी। जमीन में गड़ी मिली संपत्ति सरकारी है। - लाल सिंह यादव, तहसीलदार डेरापुर

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed