फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   old sons body with father

बेटे की लाश के साथ सोता और खाता-पीता रहा ये बाप

Thu, 16 Feb 2017 01:10 AM IST
टीम डिजिटल, अमर उजाला, कानपुर
टीम डिजिटल, अमर उजाला, कानपुर Updated Thu, 16 Feb 2017 01:10 AM IST
विज्ञापन
old sons body with father
मृतक का बुजुर्ग पिता - फोटो : अमर उजाला
यूपी के कानपुर शहर में एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। मकड़ीखेड़ा इलाके में बने कान्हा रेजीडेंसी अपार्टमेंट में एक बुजुर्ग पिता अपने बेटे की लाश के साथ दो दिनों तक सोता रहा और उसी के पास बैठकर खाना पीना करता रहा। घर से बदबू आने पर पुलिस को सूचित किया गया। पुलिस और फोरेंसिक टीम ने मौके से सबूत जुटाए हैं। पोस्टमार्टम के बाद ही मौत की वजह साफ हो सकेगी।
विज्ञापन


पड़ोसियों के मुताबिक नवाबगंज का मकान बेचने के बाद वृद्ध एसके गुलाटी ने मकड़ीखेड़ा में किराए पर फ्लैट ले रखा है। उनके साथ बेटा गौतम गुलाटी (48) रहता था। वह फिलहाल कोई काम नहीं कर रहा था। बेटी शबनम कनाडा में रहती है। गौतम के एक दोस्त ने बताया कि सोमवार दोपहर उनकी और गौतम की मोबाइल पर बात हुई थी।
विज्ञापन


सके बाद उन्होंने कई बार गौतम को फोन किया, लेकिन कॉल रिसीव नहीं हुई। बुधवार दोपहर नौकरानी मोनी ने गौतम के मृत पड़े होने और शव से बदबू आने की बात पड़ोसियों को बताई। इससे पहले मोनी ने एसके गुलाटी से गौतम के मरने की बात कही, लेकिन पिता इस बात को मानने को राजी नहीं हुआ। कल्याणपुर इंस्पेक्टर देवेंद्र विक्रम सिंह ने बताया कि गौतम शराब का लती था। मौत दो दिन पहले होने की आशंका है। पिता एसके गुलाटी की मानसिक स्थिति ठीक नहीं है। वह बेटे के साथ बेड पर सोता रहा। खाना भी खाता रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
छह माह पहले मां की अपार्टमेंट से गिरकर हुई थी मौत
गौतम की मां सरोज कुमारी ने अक्तूबर में अपार्टमेंट के छठवीं मंजिल से कूदकर जान दी थी। अभी तक उनके खुदकुशी करने की वजह का पता नहीं चला है। इंस्पेक्टर का कहना है कि सरोज के पति एसके गुलाटी और बेटे गौतम गुलाटी से पूछताछ की गई थी, लेकिन कोई कुछ नहीं बता सका था। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed