{"_id":"5ee9ab8bb6bf8f4e706f176b","slug":"old-man-drowned-while-taking-bath-in-yamuna-river","type":"story","status":"publish","title_hn":"चित्रकूट: यमुना नदी में नहाते समय डूबकर वृद्ध की मौत, गोताखोरों ने निकाला शव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चित्रकूट: यमुना नदी में नहाते समय डूबकर वृद्ध की मौत, गोताखोरों ने निकाला शव
Wed, 17 Jun 2020 11:15 AM IST
शिखा पांडेय
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चित्रकूट
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चित्रकूट
Published by: शिखा पांडेय
Updated Wed, 17 Jun 2020 11:15 AM IST
विज्ञापन
यमुना नदी में नहाते समय डूबकर वृद्ध की मौत
- फोटो : अमर उजाला
चित्रकूट जिले में राजापुर थानान्तर्गत बेराउर गांव निवासी ललई सिंह उर्फ बरम बाबा (78) पुत्र उदोत सिंह यमुना नदी में नहाते समय अचानक डूब गए। मौके पर मौजूद छोटा निषाद ने बताया कि बाबा नहा रहे थे। देखते ही देखते पानी में डूब गए।
घटना की जानकारी मिलते ही परिजन व ग्राम प्रधान धीरेंद्र सिंह गांव के गोताखोर को लेकर मौके पर पहुंचे। सूचना मिलते ही संबंधित थाने की पुलिस भी मौके पर पहुंची। चार घंटे बाद गोताखोरों की टीम शव निकालने में सफल रही। इस घटना से परिजनों में कोहराम मच गया।