फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Old farmer died due to bee attack

मधुमक्खियों के झुंड ने वृद्ध किसान पर किया हमला, अस्पताल ले जाते समय तोड़ा दम

Tue, 19 May 2020 06:40 PM IST
प्रभापुंज मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर देहात
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर देहात Published by: प्रभापुंज मिश्रा Updated Tue, 19 May 2020 06:40 PM IST
विज्ञापन
Old farmer died due to bee attack
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : गूगल
कानपुर देहात के शिवली थाना क्षेत्र में खेत पर बकरी चराने गए वृद्ध किसान पर अचानक मधुमक्खियों ने हमला कर दिया। लोगों ने जब तक आग जलाकर मधुमक्खियों को भगाया, किसान की मौत हो गई। पुलिस ने शव को  पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। 
विज्ञापन


शिवली कोतवाली की ग्राम सभा मैथा मांडा के मजरा तिलियानी निवासी जगदीश कुशवाहा (66) सोमवार की देर शाम गांव के बगल में अपने खेत पर बकरी चराने गए थे। तभी आम के पेड़ पर लगे छत्ते से मधुमक्खियों के झुंड ने उनपर हमला कर दिया।
विज्ञापन


जानकारी मिलने पर परिजन व ग्रामीणों ने आग जलाकर मधुमक्खियों को भगाया और इलाज के लिए अस्पताल ले गए। तब तक किसान की मौत हो गई। जानकारी पर बेटा राजेंद्र, अविनाश व अन्य परिजन रोते-बिलखते रहे। मृतक की पत्नी की एक साल पहले मौत हो चुकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन


सूचना पर मैथा चौकी प्रभारी सीताराम निरंजन, क्षेत्रीय लेखपाल नंदकिशोर, ग्राम प्रधान राजेंद्र कुशवाहा मौके पर पहुंचे। थाना प्रभारी वीरपाल ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed