फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Ola driver died after falling from the fourth floor, elder brother said wife and lover have committed the murd

Kanpur: ओला चालक की चौथी मंजिल से गिरकर मौत, बड़े भाई और बहनोई बोले- पत्नी और प्रेमी ने की है हत्या

Wed, 06 Dec 2023 11:00 AM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: हिमांशु अवस्थी Updated Wed, 06 Dec 2023 11:00 AM IST
सार

Kanpur Crime: एसीपी पनकी तेज बहादुर सिंह ने बताया कि परिजनों ने ओला चालक की पत्नी और उसके प्रेमी पर हत्या का आरोप लगाया है। मामले की जांच की जा रही और आरोपियों व परिजनों से पूछताछ की जा रही है।

विज्ञापन
Ola driver died after falling from the fourth floor, elder brother said wife and lover have committed the murd
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

कानपुर के पनकी इलाके में ओला चालक की फ्लैट की चौथी मंजिल से गिरकर मौत हो गई। परिजनों का आरोप है कि मृतक की पत्नी ने प्रेमी संग मिलकर इस वारदात को अंजाम दिया है। पुलिस पत्नी और प्रेमी से पूछताछ कर रही है। पुलिस और फोरेंसिक ने घटना के साक्ष्य जुटाकर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

विज्ञापन

घटना की सूचना प्रेमी ने मृतक की बड़ी बहन के घर जाकर दी। इससे उन्हें शंका हुई। इसके बाद उन्होंने पूरे परिवार को घटना के बारे में जानकारी दी, तो परिजन मौके पर पहुंच गए। उन लोगों ने मिलकर चौथी मंजिल से फेंकने का आरोप लगाया है।
विज्ञापन

मूलरूप से जिला उन्नाव के थाना बैसवारा के ककरारी रतनपुर गांव निवासी विजय द्विवेदी (34) ओला कार चलाते थे। साकेतनगर निवासी बड़े भाई अशोक द्विवेदी ने बताया कि विजय सबसे छोटा था। अजय दूसरे नंबर के हैं। अशोक और बहनोई अनमोल तिवारी उर्फ रिंकू ने मारने का आरोप लगाया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

जतिन नाम के युवक से प्रेमप्रसंग चल रहा था
बताया है कि शादी के बाद से विजय अपनी पत्नी अंजलि के साथ अलग रह रहे थे। अंजलि का बर्रा के रहने वाले डायमंड बैटरी का काम करने वाले जतिन नाम के युवक से प्रेमप्रसंग चल रहा था। शादी के दो वर्ष से आए दिन दोनों में इस बात को लेकर विवाद होता था। आरोप लगाया कि सोमवार रात तीनों ने ऊपर शराब पी।

दोनों ने मिलकर विजय को चौथी मंजिल से फेंक दिया
इसके बाद पत्नी ने प्रेमी के साथ मिलकर चौथी मंजिल से विजय को फेंक दिया।  आरोप लगाया कि पत्नी ने इस घटना की सूचना किसी को नहीं दी। देर रात तकरीबन 1:10 बजे जतिन बड़ी बहन बर्रा निवासी गीता त्रिपाठी के यहां पहुंचा। उसने गेट खटखटाकर छत से गिर जाने की बात कही और चला गया।

आरोपियों व परिजनों से पूछताछ की जा रही है
इस पर बहन ने सभी को जानकारी दी। एसीपी पनकी तेज बहादुर सिंह ने बताया कि परिजनों ने ओला चालक की पत्नी और उसके प्रेमी पर हत्या का आरोप लगाया है। मामले की जांच की जा रही और आरोपियों व परिजनों से पूछताछ की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed