फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Etawah young man running at stadium when he suddenly experienced severe chest pain he passed away at hospital

इटावा: स्टेडियम में दौड़ लगा रहा था युवक, अचानक सीने में उठा तेज दर्द, अस्पताल में तोड़ दिया दम, परिजन बेहाल

Fri, 21 Aug 2026 10:38 AM IST
Himanshu Awasthi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इटावा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इटावा Published by: Himanshu Awasthi Updated Fri, 21 Aug 2026 10:38 AM IST
सार

Etawah News: महात्मा ज्योतिबा फुले स्पोर्ट्स स्टेडियम में शुक्रवार सुबह पुलिस भर्ती की तैयारी कर रहे युवक की दौड़ लगाते समय अचानक तबीयत बिगड़ गई। सीने में तेज दर्द होने के बाद वह मैदान में ही बैठ गया, जिसके बाद साथी उसे तुरंत जिला अस्पताल ले गए। यहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

विज्ञापन
Etawah young man running at stadium when he suddenly experienced severe chest pain he passed away at hospital
मृतक आकाश की फाइल फोटो - फोटो : amar ujala

विस्तार

इटावा जिले में पुलिस भर्ती की तैयारी कर रहे एक युवक की शुक्रवार सुबह दौड़ लगाते समय अचानक तबीयत बिगड़ने से मौत हो गई। युवक महात्मा ज्योतिबा फुले स्पोर्ट्स स्टेडियम में दौड़ लगा रहा था। अचानक सीने में दर्द होने पर वह मैदान में बैठ गया। हालत बिगड़ने पर साथियों ने उसे जिला अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया।

विज्ञापन

फ्रेंड्स कॉलोनी थाना क्षेत्र के यशोदा नगर निवासी आकाश (25) पुलिस भर्ती की तैयारी कर रहा था। इसके लिए वह नियमित रूप से दौड़ और अन्य शारीरिक अभ्यास करता था। शुक्रवार सुबह भी वह अपने साथियों के साथ महात्मा ज्योतिबा फुले स्पोर्ट्स स्टेडियम पहुंचा था। सभी लोग मैदान में दौड़ लगा रहे थे

विज्ञापन

परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल
इसी दौरान अचानक आकाश के सीने में तेज दर्द हुआ और वह दौड़ते-दौड़ते बैठ गया। साथियों ने उसकी हालत देखी तो उसे संभाला और उपचार के लिए जिला अस्पताल लेकर पहुंचे। अस्पताल पहुंचने पर डॉक्टरों ने जांच के बाद आकाश को मृत घोषित कर दिया। युवक की मौत की खबर मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया।

मौत का कारण हृदय संबंधी परेशानी
परिजन अस्पताल पहुंच गए। सांस चलने की आस में सैफई आयुर्विज्ञान विश्वविद्यालय ले गए। घटना की जानकारी मिलने पर पुलिस ने भी मामले की जानकारी ली। युवक की अचानक मौत से उसके साथी भी स्तब्ध हैं। प्रारंभिक तौर पर मौत का कारण हृदय संबंधी परेशानी माना जा रहा है। हालांकि, मौत के वास्तविक कारण की पुष्टि चिकित्सकीय जांच के बाद ही हो सकेगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed