फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Oil trader cheated out of seven lakh rupees, dies of shock; FIR registered.

Kanpur News: तेल व्यापारी से सात लाख ठगे, सदमे से मौत, प्राथमिकी दर्ज

Fri, 12 Dec 2025 02:01 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Fri, 12 Dec 2025 02:01 AM IST
विज्ञापन
Oil trader cheated out of seven lakh rupees, dies of shock; FIR registered.
कानपुर। यूएस की कंपनी में निवेश के नाम पर रकम दोगुनी करने का झांसा देकर साइबर ठगों ने साकेतनगर निवासी तेल व्यापारी रोहित गुप्ता से कई बार में सात लाख रुपये ठग लिए। ठगों ने 30 अगस्त से अक्तूबर माह तक यह रकम हड़पी। जब व्यापारी ने अपनी दोगुनी हुई रकम मांगी तो ठगों ने उन्हें ग्रुप से बाहर कर दिया। परिजनों के अनुसार ठगी से उन्हें सदमा लगा जिससे तनाव में चले गए। 11 अक्तूबर को हृदयघात से उनकी मौत हो गई। मृतक रोहित के भतीजे सार्थक ने गुुरुवार को अज्ञात पर प्राथमिकी दर्ज कराई है।
विज्ञापन

रोहित के बड़े भाई रवि गुप्ता ने बताया कि घटना के बाद से उसकी पत्नी ज्योति और बच्चे अनन्या और अस्मित बेहाल हैं। भतीजे सार्थक ने बताया कि हर बार यूएस से चाचा के पास व्हाट्सएप कॉल आई। वे लोग चाचा से यूएस की एक स्टॉक कंपनी में निवेश पर रकम दोगुनी होने का लालच देते रहे। ठगी से चाचा टूट गए थे। तनाव और परेशान रहने लगे। इस संबंध में फजलगंज इंस्पेक्टर संजय सिंह ने बताया कि भतीजे ने प्राथमिकी दर्ज कराई है। मामले में साइबर सेल से भी मदद ली जा रही है।
विज्ञापन

...............

ऑनलाइन बिजनेस के नाम पर 5.58 लाख की ठगी
कानपुर। बिठूर थाना क्षेत्र के नौरंगाबाद निवासी सौरभ द्विवेदी ने बिठूर थाने में ऑनलाइन बिजनेस के नाम पर ठगी होने पर प्राथमिकी दर्ज कराई है। सौरभ ने दर्ज प्राथमिकी में बताया कि आठ अगस्त 2024 को उनके मोबाइल नंबर पर ऑनलाइन बिजनेस करने के लिए एक मैसेज आया। मैसेज के अनुसार उन्होंने बिजनेस करने के लिए रजिस्ट्रेशन करवाया। इसके बाद अलग-अलग खातों में ऑनलाइन बिजनेस के लिए कुल 5,58,600 रुपये ट्रांसफर करा लिए। शक होने पर उन्होंने अपनी रकम वापस मांगी कंपनी से पैसे वापस करने से मना कर दिया। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed