फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   officials will be responsible for death due to hunger

भूख से मौत हुई तो जिम्मेदार होगे अधिकारी

Tue, 28 Mar 2017 11:10 AM IST
टीम डिजिटल, अमर उजाला, कानपुर
टीम डिजिटल, अमर उजाला, कानपुर Updated Tue, 28 Mar 2017 11:10 AM IST
सार

बैठक में पूर्ति विभाग के अधिकारियों को डीएम ने दिए कड़े निर्देश 

विज्ञापन
officials will be responsible for death due to hunger
डेमो

विस्तार

राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा अधिनियम के तहत पात्र लाभार्थियों को सस्ते मूल्य पर खाद्यान्न उपलब्ध कराने की योजना की डीएम अदिति सिंह ने गहन समीक्षा की। कलक्ट्रेट में आयोजित बैठक में उन्होंने जिला पूर्ति अधिकारी को निर्देश दिए कि वह इस योजना के लाभार्थियों का ब्लाकवार, कार्ड व यूनिट वार विवरण तैयार कराएं।
विज्ञापन


आगामी अप्रैल माह में सत्यापन अभियान चलाया जाएगा। इस अभियान की कार्ययोजना व रूपरेखा तैयार करने के लिए बीएसए, जिला पूर्ति अधिकारी, मुख्य चिकित्सा अधिकारी व जिला कार्यक्रम अधिकारी को संयुक्त रूप से जिम्मेदारी सौंपी गई है।
विज्ञापन


कहा कि अप्रैल माह में रोस्टर बनाकर ग्रामवार एक विशेष अभियान चलाकर लाभार्थियों की पात्रता का सत्यापन कराया जाएगा और जो पात्र लोग किन्हीं कारणों से छूट गए होंगे। उन्हें भी जोड़ा जाएगा। साथ में ही कार्ड धारकों का चिकित्सीय परीक्षण भी कराया जाएगा। यही नहीं जिन लाभार्थियों के बच्चों का स्कूलों में दाखिला नहीं होगा उनका प्रवेश भी कराया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


ग्रामवार रोस्टर इस प्रकार बनाया जाएगा कि उसी दिन गांव में खाद्यान्न वितरण की तारीख भी लगी हो। इससे वितरण का सत्यापन भी कराया जा सकेगा। कहा कि किसी की भी मृत्यु भुखमरी से नहीं होनी चाहिए। बैठक में अपर जिलाधिकारी बीएन यादव के साथ डीएसओ नसीम अख्तर भी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed