फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Officials reviewed the proposed one-way route, and a decision will be made at Monday's meeting.

Kanpur News: अधिकारियों ने देखा प्रस्तावित एकल दिशा मार्ग, सोमवार की बैठक में होगा फैसला

Sun, 02 Nov 2025 01:05 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कानपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, कानपुर Updated Sun, 02 Nov 2025 01:05 AM IST
विज्ञापन
Officials reviewed the proposed one-way route, and a decision will be made at Monday's meeting.
कानपुर देहात। अकबरपुर में लगने वाले जाम की समस्या दूर करने और अवैध ऑटो-टेंपो स्टैंड को नवीन बस अड्डा परिसर से संचालन की तैयारी की जा रही है। शनिवार को ईओ ने एएसपी, एआरटीओ प्रवर्तन व सीओ यातायात को प्रस्तावित एकल दिशा मार्ग दिखाया। तय किया गया कि सोमवार को नवीन बस अड्डा परिसर में बैठक के बाद एकल दिशा यातायात पर फैसला लिया जाएगा।
विज्ञापन

अकबरपुर जिला मुख्यालय का नगर है। इसकी वजह से यातायात भार अधिक है। नमस्ते चौराहा, माती व रूरा मार्ग पर अवैध पार्किंग से रुक रुक कर पूरे दिन जाम लगता रहता है। माती मार्ग पर मेडिकल कॉलेज है। मरीज लेकर आने और मरीज लेने जाने वाली एंबुलेंस भी इसी मार्ग से गुजरती हैं। जाम लगने से कई बार एंबुलेंस फंस जाती हैं। रूरा, माती व सिकंदरा मार्ग पर अवैध पार्किंग से यातायात व्यवस्था बिगड़ती है। पैदल चलने वाले राहगीरों को भी वाहनों के बीच आपाधापी में निकलना पड़ता है। वाहनों की टक्कर लगने से अक्सर पैदल राहगीर घायल होते हैं।
विज्ञापन

नमस्ते चौराहा व रूरा मार्ग पर लगने वाले जाम की समस्या दूर करने के लिए पहल हो रही है। रूरा मार्ग को एकल दिशा करने की रुपरेखा बनी है। वहीं रूरा व अकबरपुर स्टैंड के ऑटो व टैंपो बीएसएनएल टेलीफोन एक्सचेंज के पास नवीन बस अड्डा से संचालन लागू किया जाना है। यह पहल अमर उजाला के अवैध पार्किंग का मुद्दा उठाने के बाद हो रही है। गुरुवार को एसडीएम सदर की अध्यक्षता में यातायात व्यवस्था को लेकर तहसील सभागार में बैठक हुई थी। इसमें ईओ अकबरपुर, यातायात प्रभारी, अकबरपुर थाना प्रभारी, पार्किंग ठेकेदार मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

शनिवार को एएसपी राजेश पांडेय, एआरटीओ प्रवर्तन सोमलता, सीओ यातायात आलोक कुमार व सीओ सदर ने एकल दिशा मार्ग का निरीक्षण किया। ईओ आशीष कुमार ने अधिकारियों को बताया कि रूरा मार्ग से नमस्ते चौराहा की तरफ आने वाले मार्ग पर एकल यातायात संचालन करने से जाम की समस्या नहीं होगी। इस मौके पर नगर पंचायत अध्यक्ष प्रतिनिधि जितेंद्र सिंह गुड्डन भी मौजूद रहे। सीओ यातायात ने बताया कि यातायात व्यवस्था में परिवर्तन की रूपरेखा बनी है। इसके लिए सोमवार को एक बैठक नवीन बस अड़्डा करने की सहमति बनी है। ईओ अकबरपुर आशीष कुमार ने बताया कि सोमवार को ऑटो-टैंपो स्टैंड ठेकेदार व यातायात व्यवस्था से जुड़े अधिकारियों की बैठक नवीन बस अड्डा में होगी। बैठक में लिए गए फैसले का लागू किया जाएगा।

......................
माती मार्ग से भी हटेगी अवैध पार्किंग
माती मार्ग अतिव्यस्त है। दो लेन मार्ग होने के बाद भी अवैध पार्किंग की वजह से सड़क संकरी नजर आती है। पैदल राहगीरों के निकलने के लिए जगह नहीं बचती है। दुकानदार पूरा फुटपाथ घेरे रहते हैं। वहीं ऑटो-टैंपो की अवैध पार्किंग इसी मार्ग पर होती है। तहसील के बाहर व मेडिकल कॉलेज मार्ग पर भी अवैध पार्किंग से जाम लगता है। ईओ आशीष कुमार ने बताया कि लोक निर्माण विभाग के सहायक अभियंता से शनिवार को वार्ता की गई है। जल्द ही एनएचएआई के अधिकारियों से भी वार्ता की जाएगी। इसके बाद सड़क सीमा तय कर फुटपाथ खाली कराया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed