फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Officials launch operation to find spurious dung in Auraiya

Kanpur News: औरैया में नकली खाद मिलने पर अफसरों ने चलाया अभियान

Sun, 31 Aug 2025 12:10 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 31 Aug 2025 12:10 AM IST
विज्ञापन
Officials launch operation to find spurious dung in Auraiya
इटावा। इन दिनों पूरे प्रदेश में यूरिया खाद की किल्लत चल रही है। इस बीच औरैया में 900 बोरी नकली खाद पकड़ने के बाद जिला प्रशासन सतर्क हो गया है। जिला कृषि अधिकारी की अगुवाई में कृषि विभाग की कई टीमों ने जनपद में अभियान चलाया, हालांकि इस बीच टीमों को कुछ हासिल नहीं हुआ है।
विज्ञापन

विभाग का कहना है कि जिले में नकली खाद नहीं मिली है। लगातार निगरानी की जा रही है। औरैया के जालौन चौराहा के पास शुक्रवार देर रात कृषि विभाग के अधिकारियों ने एक गोदाम पर छापा मारा था, जहां से 900 बोरी नकली यूरिया बरामद की गई थी। ये यूरिया की बोरी से बरेली से लाई गई थी।
विज्ञापन

पड़ोस के जिले में बड़ी मात्रा में खाद मिलने से जिले के अधिकारियों ने भी अपनी कार्रवाई में तेजी ला दी है। हालांकि बीते साल जिले में भी एक गोदाम पर नकली उर्वरक के साथ ही गेहूं के बीज की खाली बोरियां मिली थीं, जिसपर विभाग ने संबंधित व्यक्ति के खिलाफ रिपोर्ट भी दर्ज करवाया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

जिला कृषि अधिकारी ओंकार सिंह ने बताया कि जिले में लगातार निजी दुकानों सहित समितियों की जांच की जा रही है। अभी तक नकली खाद जैसा कोई मामला सामने नहीं आया है।

हालांकि एक सप्ताह में मानकों के विपरीत खाद की बिक्री करने पर सात दुकानदारों पर कार्रवाई की गई है। औरैया में नकली खाद मिलने पर अभियान में तेजी दी जा रही है। बताया कि सोमवार को भी कई समितियों व दुकानों की जांच की गई। टीम लगातार दुकानों पर नजर बनाए है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed