फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Officials claim 18 MT DAP sent to Ratanpur Kasturi Committee, Secretary refuses to come fertilizer

अधिकारियों का दावा रतनपुर कस्तूरी समिति में भेजी 18 एमटी डीएपी, सचिव ने खाद आने से किया इंकार

Thu, 18 Nov 2021 12:51 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 18 Nov 2021 12:51 AM IST
विज्ञापन
Officials claim 18 MT DAP sent to Ratanpur Kasturi Committee, Secretary refuses to come fertilizer
साधन सहकारी समिति में लटकता ताला। (संवाद) - फोटो : AKBARPUR
कानपुर देहात। जिले में रबी सीजन के दौरान डीएपी की किल्लत चल रही है। अफसर लगातार दावा कर रहे हैं कि समितियों में खाद पर्याप्त मात्रा में भेजी जा रही है, लेकिन हकीकत इसके ठीक उलट है।
विज्ञापन

रतनपुर कस्तूरी समिति में अफसरों ने पिछले सप्ताह 18 एमटी डीएपी भेजने का दावा करते हुए रिपोर्ट डीएम व सूचना किसानों को दे दी। वहीं हकीकत में समिति पर खाद पहुंची ही नहीं। सचिव भी खाद आवंटित होने से इन्कार कर रहे हैं। अफसर अब गलती को तकनीकी खामी बताकर जिम्मेदारी से बच रहे हैं।
विज्ञापन

रसूलाबाद तहसील क्षेत्र की रतनपुर कस्तूरी साधन सहकारी समिति में बीती 31 अक्तूबर को 18 एमटी डीएपी भेज दी गई थी, लेकिन स्टाक को ई-पॉस मशीन में दर्ज करने के लिए डीडी आरओ नंबर न होने से खाद का वितरण शुरू नहीं हो सका।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस पर बुधवार को समिति के सचिव प्रहलाद सिंह जिला सहायक आयुक्त एवं निबंधक कार्यालय विकास भवन पहुंचे। उनके न होने पर सचिव ने जिला कृषि अधिकारी को समस्या बताई।
यहां कृषि अधिकारी ने सचिव को 11 नवंबर को भेजी गई 18 एमटी खाद का वितरण करने को कहा तो वह सन्न रह गया। सचिव ने 11 नवंबर को एक भी बोरी खाद न पहुंचने की जानकारी दी।
बताया कि पिछले माह जो खाद आई, उसका अभी तक वितरण नहीं हो पा रहा है। बड़ी संख्या में किसान हर रोज समिति में आते हैं, लेकिन उन्हें वापस लौटाना मजबूरी होता है।
सचिव ने खाद वितरण के लिए डीडी आरओ नंबर दिलाने की मांग की है। जिससे किसानों में वितरण कराया जा सके। साथ ही गलत तरीके से दर्ज खाद भेजने के आंकड़े सही कराने को भी कहा है।
बोले जिम्मेदार -
रतनपुर कस्तूरी समिति में 11 नवंबर को भी डीएपी भेजने की रिपोर्ट सहकारिता विभाग से मिली है। इसी आधार पर रिपोर्ट आगे दी जा रही है। मामले की जानकारी कराई जाएगी। - उमेश कुमार गुप्ता, जिला कृषि अधिकारी

रतनपुर कस्तूरी के सचिव ने डीडी आर नंबर न होने से खाद वितरण की समस्या बताई है। जिसे दिलाया जाएगा। कई बार तकनीकी खामी से खाद भेजने का ब्योरा दर्ज हो जाता है। इसकी जानकारी कर ठीक कराया जाएगा। - देवेंद्र वर्मन, सहायक आयुक्त एवं सहायक निबंधक सहकारिता
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed