{"_id":"60fdc1658ebc3e580d2c5974","slug":"officers-are-aware-subordinates-are-breaking-rules-akbarpur-news-knp6423953139","type":"story","status":"publish","title_hn":"अधिकारी कर रहे जागरूक, मातहत तोड़ रहे नियम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अधिकारी कर रहे जागरूक, मातहत तोड़ रहे नियम
विज्ञापन
कानपुर देहात। एक तरफ स्वास्थ्य विभाग व जिला प्रशासन की ओर से लोगों को कोविड नियमों का पालन करने के निर्देश दिए जा रहे हैं। तो दूसरी तरफ लोग नियमों को ताक पर रखकर सड़कों पर घूम रहे हैं। आलम यह है कि जिनके कंधों पर नियमों के पालन की जिम्मेदारी है, वही इसे तोड़ रहे हैं।
कोरोना की संभावित तीसरी लहर को लेकर जिला प्रशासन सतर्क को गया है। जांचें तेजी से कराई जा रही हैं। रविवार को ग्राम पंचायतों में लोगों की कोरोना जांच की गई। अफसर लगातार लोगों से घर के बाहर निकलने के पहले मास्क लगाने व तय दूरी का ध्यान रखने की अपील कर रहे हैं। वहीं जिले के अधिकांश कस्बों अकबरपुर, झींझक, रूरा, डेरापुर, सिकंदरा, पुखरायां आदि में लोग कोविड नियमों को ताक पर रख दे रहे हैं।
रविवार को अकबरपुर के ओवर ब्रिज के पास लोग बिना मास्क के देखने को मिले। यही हाल अन्य कस्बों में भी देखने को मिला। बड़ी बात यह है कि जिन्हें नियमों का पालन कराने की जिम्मेदारी दी गई है, वही कोविड नियमों को ताक पर रख दे रहे हैं।
विज्ञापन
अकबरपुर में पुलिस के जवान बिना मास्क के मिले। यह पुलिस कर्मी पास से निकल रहे लोगों को भी मास्क लगाने के लिए जागरूक करते नहीं दिखे। जो आने वाले समय में बड़ी लापरवाही साबित हो सकती है।
भले कोविड के मरीज कम हो गए हो, लेकिन अभी भी लोगों को कोविड नियमों का पालन करना होगा। बिना मास्क के घर से बाहर न निकले। साथ बाजार सहित अन्य भीड़-भाड़ वाले इलाकों में सामाजिक दूरी का पालन जरूरत करें। - डॉ. एके सिंह, सीएमओ
जिले में पहुंची वैक्सीन की दस हजार डोज
कानपुर देहात। सोमवार को वैक्सीनेशन के लिए जिले में वैक्सीन की दस हजार डोज भेजी गई है। इन्हें अलग-अलग अस्पतालों में भेज दिया गया है। सीएमओ डॉ. एके सिंह ने बताया कि 11 अस्पतालों के 37 सेंटर व गांव में लगाए जाने वाले शिविरों में वैक्सीनेशन किया जाएगा। लोग अस्पताल पहुंचकर वैक्सीनेशन करा सकते हैं। अधीक्षकों को ज्यादा से ज्यादा वैक्सीनेशन किए जाने के निर्देश दिए गए हैं।