फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Officers and traders of Kanpur Udyog Vyapar Mandal demonstrating in P Road market.

Kanpur News: तुर्किये और अजरबैजान से आयात पर रोक लगाए, घूमने भी न जाएं

Sat, 17 May 2025 01:14 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 17 May 2025 01:14 AM IST
विज्ञापन
Officers and traders of Kanpur Udyog Vyapar Mandal demonstrating in P Road market.
कानपुर उद्योग व्यापार मंडल के पदाधिकारी व व्यापारी पी रोड बाजार में प्रदर्शन करते हुए। - फोटो : संवाद
कानपुर। कानपुर उद्योग व्यापार मंडल के जिलाध्यक्ष सुनील बजाज और युवा जिलाध्यक्ष सत्यप्रकाश जायसवाल की अगुवाई में शुक्रवार को व्यापारियों ने पीरोड चौराहे पर प्रदर्शन किया। इसमें तुर्किये और अज़रबैजान से आयात पर सरकार से रोक लगाने की मांग उठाई गई। उत्पादों का बहिष्कार करने का आह्वान किया गया। इसके साथ ही इन देशों में लोगों से घूमने न जाने की अपील की गई।
विज्ञापन

व्यापार मंडल के प्रदेश अध्यक्ष मुकुंद मिश्रा ने कहा कि जो देश भारत के खिलाफ दुश्मन देश का समर्थन कर रहे हैं, उनके साथ कारोबार करना उचित नहीं है। भारत के लोगों से कमाई करके उस रकम से पाकिस्तान की मदद की जा रही है। पूरे प्रदेश में व्यापारियों से अपील की गई है कि इसके खिलाफ जन जागरण अभियान चलाएं। जिला महामंत्री कृपाशंकर त्रिवेदी ने व्यापारियों से इन देशों में घूमने न जाने की अपील की। युवा जिलाध्यक्ष ने कहा कि बहिष्कार से तुर्किये की अर्थव्यवस्था पर प्रभाव पड़ेगा। इस मौके पर निर्मल त्रिपाठी, राहुल दीक्षित, रोमी सिंह, अंकित मिश्रा, आकाश गुप्ता, महेंद्र गुप्ता, अब्दुल जब्बार, संजय त्रिवेदी, भानु प्रताप सिंह, रामकुमार सिंह, प्रमोद पांडे, ओम प्रकाश चौटाला, राकेश सिंह आदि रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed